राज्यपाल के दौरे को लेकर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की अधिकारियों के साथ बैठक – डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 8 को विलेज डिफेंस कमेटी के सदस्यों को करेंगे संबोधित

by

होशियारपुर, 6 जून:   पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 8 जून को होशियारपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि राज्यपाल पुनर्वास केंद्र का दौरा करेंगे, जहां वे नशामुक्ति अभियानों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात वे डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे और विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्यपाल के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, कार्यक्रम संचालन, जनरेटर बैकअप, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जरूरी प्रबंधों को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना अनिवार्य है ताकि राज्यपाल के दौरे में कोई असुविधा न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि यह जिला के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का दौरा जिले के नशामुक्ति प्रयासों को नई दिशा देगा और जनता को एक सकारात्मक संदेश पहुंचेगा।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर, नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर, एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर, एसपी नवनीत कौर गिल,  डीएसपी मनप्रीत शीमार, सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद  के अलावा डीएवी कॉलेज की प्रिंसिपल विधि भल्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के...
article-image
पंजाब

पांच जनवरी को होगा एनआरआई सभा पंजाब का चुनाव : एनआरआई सभा पंजाब के सदस्य 24 हजार से अधिक,

जालंधर : एनआरआई सभा पंजाब रजि. के चुनाव पांच जनवरी को हैं, जिसको लेकर जालंधर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। एनआरआई सभा पंजाब 1996 में चर्चा में आई थी, जिसे 1998 में रजिस्टर...
Translate »
error: Content is protected !!