राज्यपाल दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया।

by
राज्यपाल ने निहारा बड़ोग रेलवे स्टेशन
उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की।
राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर श्रीमती वसंथा बंडारू दिन में करीब 01.00 बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट श्री धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। उन्होंने स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। श्री उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी बड़ोग के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन इंस्ट्रूमेंट को भी देखा, जिस की मदद से रेल चलाई जाती है।
राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि जब वह केंद्रीय रेल राज्यमंत्री थे, उन्होंने धरोहर रेल मार्गों के संवर्धन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिमला- कालका रेलमार्ग अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह सही अर्थों में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बड़ोग रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को भी और बढ़ावा मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 6.29 करोड़ के आर्थिक पैकेज के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

ऊना- कोरोना प्रभावित सेक्टरों को राहत देने के लिए 6.29 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज जारी करने के लिए ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने केंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मई में सजेगा चुनावी दंगल, सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई डेडलाइन!

अब 31 मई तक कराने होंगे चुनाव, सुक्खू सरकार को मिली बड़ी राहत एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में पिछले कई महीनों से पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीमारों के साथ नाइंसाफी करने के बाद बेशर्मी भरी बातें रही है सरकार – आईजीएमसी में भी कैंसर भी की दवाई नहीं देने वाले कर रहे हैं बड़ी-बड़ी बातें : जयराम ठाकुर

ओपन हार्ट सर्जरी के पेशेंट ऑपरेशन बेड से लौटाए जा रहे हैं और प्रदेश के मुखिया झूठ बोल रहे हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!