राज्यपाल ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा : लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर थीं उपस्थित

by

रोहतांग : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
राज्यपाल ने सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इस सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार और विशेषतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल जनजातीय क्षेत्र के लेागों के विकास तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्त्वपूर्ण साबित हो रही है। भारी बर्फबारी के दौरान यातायात सुचारू बनाए रखने में भी यह सुरंग कारगर सिद्ध हो रही है।
इस अवसर पर सीमा सड़क संगठन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इसके उपरांत, राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति जिला के विख्यात त्रिलोकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक यात्री की माैत, 12 घायल : चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी

पठानकोट के मामून कैंट के पास बीती रात को हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त एएम नाथ। चम्बा  : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चम्बा-पठानकोट नैशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शरीर के किए 300 टुकड़े,टेबल पर पड़ा था सर – रिटायर्ड कर्नल की हैवानियत आपको रख देगी हिलाकर

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के नयापल्ली इलाके में… भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सोमनाथ परिदा अपनी पत्नी उषा श्री के साथ यहां एक बड़े बंगले में रहते थे। सोमनाथ परिदा 1970 में भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!