राज्यपाल ने डलहौजी में आपदा प्रभावित लोगों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री

by

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ज़िला चम्बा के उप-मंडल डलहौज़ी के तहत बनीखेत नगर पंचायत के सभागार में आपदा प्रभावित लोगों को खाद्य एवं राहत सामग्री वितरित की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज़ से संवेदनशील हो रहा है।
शिव प्रताप शुक्ल ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्ष 2023 के बाद से प्रदेश में आपदाओं की आवृत्ति बढ़ी है। इससे न केवल जन-धन की हानि हुई है बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं।


उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हिमाचल दौरे के दौरान राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य सरकार को 1500 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित जिलों का दौरा करने के पश्चात केंद्रीय मंत्रियों तथा अंतर मंत्रालय केंद्रीय दल द्वारा किए गए आकलन के आधार पर प्रदेश को अतिरिक्त राहत राशि देने का आश्वासन भी प्रधानमंत्री ने दिया है।
श्री शुक्ल ने प्रदेश को खाद्य एवं राहत सामग्री भेजने के लिए केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में परिस्थितियों के लिहाज से अतिरिक्त खाद्य एवं राहत सामग्री की मांग के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों को सचिव राज्यपाल एवं राज्य रेडक्रॉस तथा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस के कार्यालय में सूची प्रेषित करने को कहा।
राज्यपाल ने आपदा के दौरान प्रदेशवासियों के मनोबल और साहस की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों ने धैर्य, साहस और एकजुटता से विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना किया।


उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिला में आगामी दो-तीन माह की समयावधि में सभी व्यवस्थाएं सामान्य होंगी।
उन्होंने इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक विपिन परमार, डॉ. हंसराज तथा डीएस ठाकुर ने भी अपने विचार साझा किए।
राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया।
उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के विभिन्न आपदाग्रस्त स्थलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बनीखेत कस्बे के समीप क्षतिग्रस्त क्षेत्र, ककियांणा गांव और चौहड़ा के समीप आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल, पवन नैय्यर, भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एसडीएम अनिल भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. सुनंदा पठानिया

एटीसी एवं आईटीआई शाहपुर ने निकाली जल संरक्षण रैली एएम नाथ। शाहपुरा,27मार्च :  एटीसी शाहपुर ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर के सहयोग से जल संरक्षण विषय पर जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
Translate »
error: Content is protected !!