राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को किया रवाना

by
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय युवा महोत्सवदृ2026’ के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से रवाना किया। यह प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 जनवरी, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा, जिसका आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
              हिमाचल प्रदेश से कुल 70 प्रतिभागी, जिनमें 65 युवा और पांच एस्कॉर्ट शामिल हैं, इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर भाग लेंगे। युवा नेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने उन्हें आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत या हार से अधिक विचारों की प्रभावशीलता और उनकी छाप महत्त्वपूर्ण होती है। राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल स्वस्थ और एकाग्र पीढ़ी ही विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क के साथ ही राष्ट्र की प्रगति की कल्पना और उसमें योगदान संभव है।
इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शब्दों का स्मरण करते हुए कहा कि सपने वे होते हैं जो खुली आंखों से देखे जाते हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि देवभूमि हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे ये युवा अपने विचार ऐसे प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे कि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और पहचान प्राप्त हो।
इससे पूर्व, एमवाई भारत हिमाचल प्रदेश के सहायक निदेशक विजय कुमार तथा जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
प्रदीप कुमार ने चयन प्रक्रिया और डायलॉग के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नीति, प्रौद्योगिकी, खेल और सतत विकास में नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ता है।
एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सरोज भारद्वाज ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम 12 जनवरी को संपन्न होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने की शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक की सफाई

एएम नाथ। हमीरपुर 20 जुलाई। उपायुक्त अमरजीत सिंह के विशेष आह्वान पर शनिवार सुबह जिला के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी-पठानकोट फोरलेन से जुड़ी लंबित शिकायतों पर एक सप्ताह में एटीआर देने के निर्देश

एसडीएम मंडी सदर की अध्यक्षता में एनएचएआई व गावर कंपनी के साथ समीक्षा बैठक एएम नाथ। मंडी, 21 जनवरी।  मंडी-पठानकोट निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निपटारे को लेकर उपमंडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 बहनें आज वेंटीलेटर पर : पहली बार हिमाचल विधानसभा में बोली सीएम सुक्खू की विधायक पत्नी कमलेश, पहली बार में ही केंद्र पर जोरदार हमला

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सीएम सुक्खू की पत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर ने भी सदन में...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना  – पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने आदेश जारी करते हुए ऊना उप-मण्डल के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!