राज्यपाल ने 5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन रन को किया रवाना : नशामुक्त हिमाचल के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

by

एएम नाथ।शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला शिमला के नारकण्डा में आयोजित ‘5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन नशामुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत हिमालयन एक्पीडिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं बल्कि वर्तमान भी हैं। युवाओं को सही दिशा में ले जाना हम सभी की नैतिक जिम्मदारी है।
हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग पर आयोजित इस दौड़ को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, इंडियन ऑयल, हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति और हिमईरा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, इसमें फ्रांस और जर्मनी से तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। 102 किलोमीटर लम्बी यह ट्रेल रन नारकण्डा से सराहन तक के प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर मार्ग पर आयोजित की जा रही है। इस दौड़ को चार वर्गों में बांटा गया है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘ सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन  ’ केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, प्रकृति और परम्पराओं से जुड़ने का एक अनूठा माध्यम है। यह ऐतिहासिक धरोहर को पुनर्जीवित करने और इको पर्यटन को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित होने के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण और नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूता लाने में मदद मिलती है।
नशामुक्त हिमाचल के महत्व पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकार की ही जिम्मदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशे के विरूद्ध लड़ाई में समाज के सभी वर्गों के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं में नशे की बढ़ती हुई प्रवृति पर चिन्ता व्यक्त की और सभी से इस बुराई का समूल नाश के लिए योगदान देने का आह्वान किया ताकि देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को कायम रखा जा सके।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं कंमाडेंट जनरल होमगार्ड सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह दौड़ नशा उन्मूलन के प्रति हिमाचल के लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से लोगों को  नशामुक्ति का संदेश देने के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अभिषेक त्रिवेदी ने भी अपने विचार साझा किए और नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समाज के सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है।
इससे पूर्व, डॉ. अखिल शर्मा ने नशा करने के कारणों और उपचार पर विचार साझा किए। शिवालिक नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
हिमालयन एक्पीडिशन के सदस्य लक्ष्य ने इस आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्थापक सदस्य अतुल मैहता ने राज्यपाल को सम्मानित किया और हेमन्त शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, जिला के प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में मनाया युवा दिवस, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलवी पाठक ने, द्वितीय स्थान हरमन ने व तृतीय स्थान सिमरन ने हासिल किया

हरोली  – नेहरु युवा केंद्र ऊना के द्वारा गत दिवस स्वामी विवेकनन्द जयंती के उपलक्ष्य पर युवा सप्ताह के तहत युवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब हरोली के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नारी सम्मान, सशक्तिकरण और योग की पहचान के लिए प्रधानमंत्री मोदी का योगदान अतुलनीय : जयराम ठाकुर

हमने बिना किसी गारंटी के सब कुछ किया जो सरकार को करना चाहिए महिला सम्मान के कार्यक्रम के लिए परमिशन न देना सरकार की मानसिकता दर्शाती है राजनीतिक विद्वेष से आशीष शर्मा के परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में निर्माण श्रमिकों के लिए जागरूकता शिविर : श्रमिकों के हित में 14 कल्याणकारी योजनाएं संचालित : नरदेव सिंह कंवर

एएम नाथ।  सरकाघाट, 17 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए,...
Translate »
error: Content is protected !!