राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

by

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल 22 अप्रैल (मंगलवार) को सांय चंबा पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा ।
उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को राज्यपाल सुबह 9:15 बजे ग्राम पंचायत मैहला को प्रस्थान करेंगे ।
राज्यपाल खेल मैदान मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किसानों और बागवानों को उन्नत तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ में विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से उपयोगी जानकारी भी साझा की जाएगी।
शिविर में नशीले एवं मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले घातक दुष्प्रभावों के प्रति आमजनमानस में जानकारी और जागरूकता को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन होगा।
पीपी सिंह ने बताया कि राज्यपाल कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के गांव बीनेवाल के जंगल बड़े सत्तर पर चलाया जा रहा अवैध खैर का डिपो : पंजाब व हिमाचल से चोरी खैर के पेड़ काट कर खैर इस डिपो में पहुंचाया जाता

वन माफिया चोरी पेड़ काट कर लेकर आने वालों से चार से पांच हजार में प्रति किवंटल खरीदता है खैर की लकड़ और आगे वेचता 14 से 15 हजार प्रति क्विंटल गढ़शंकर :  वन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा बॉर्डर पर लगाया सयुंक्त नाका : चुनावों में गैरकानूनी गतिविधियों रोकने के लिए लगाए जा रहे नाके : डीएसपी परमिंदर सिंह -डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : पंजाब व हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर लोक सभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही नाकेबंदी तहत गढ़शंकर और हरोली पुलिस द्वारा पंजाब के कोकोवाल मज़ारी व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख से रेनोवेट हुआ रेडक्रॉस भवन, डीसी डॉ. निपुण जिंदल करेंगे उद्घाटन

धर्मशाला, 31 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा के पुराने भवन को रेनोवेट करके पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल 1 सितम्बर, 2023 (शुक्रवार) को इसका उद्घाटन करेंगे। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!