राज्यभर में गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला:  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऐतिहासिक रिज शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने 22, जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट गगनदीप चौहान के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
May be an image of 5 people, dais and text
इस अवसर पर सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
May be an image of 11 people and text
विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करती झांकियां इस समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं।
किन्नौर, हमीरपुर, शिमला तथा मंडी से आए सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला-राजस्थान एवं उत्तराखंड के सांस्कृतिक दलों ने भी प्रस्तुति दी।
May be an image of 6 people and text
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी तथा राज्यभर से आए लोग भी उपस्थित थे।
May be an image of 11 people
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीडीएफडीसी द्वारा 64.05 करोड़ रुपये के ऋण 1962 लाभार्थियों को किए प्रदान : पारंपरिक व्यवसायों, कारीगरी, तकनीकी या लघु उद्योगों, परिवहन एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 30 लाख रुपये तक के टर्म लोन की सुविधा प्रदान -स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम (एचपीएमएफडीसी) की 53वीं बैठक आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
Translate »
error: Content is protected !!