राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रथम अक्तूबर से जन जागरूकता अभियान ‘समर्थ-2024’ आयोजित करेगा

by
रोहित भदसाली। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआर) के अवसर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण ‘समर्थ’ पर वार्षिक जन जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के 14वें संस्करण का आयोजन प्रथम अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2024 तक किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व-आपदा प्रबन्धन डीसी राणा ने दी। उन्होंने कहा कि शिमला के रिज में भूस्खलन न्यूनीकरण, सुरक्षित निर्माण, पारंपरिक भवन प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी, एसडीआरएफ उपकरण, एनडीआरएफ उपकरण, अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा आदि जैसे विषयों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा, जागरूकता अभियान के तहत राज्य और जिला स्तर पर कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक और स्कूली छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर, 2024 को ग्राम सभा की बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर भी आपदा न्यूनीकरण से संबंधित विषयों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा विभिन्न योजनाओं को लागू करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों और गैर सरकारी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान उच्च विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में सुरक्षित निर्माण मॉडल तैयार करने के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे उन्नयन से हिमाचल में रेलवे बुनियादी ढांचे को नई गति मिलेगीः राज्यपाल

बैजनाथ : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर काम किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को विकास की बुलंदी तक पहुंचाने में जन-जन का योगदान: मुख्यमंत्री

ऊना। मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की कड़ी में आज ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन 75...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में दर्दनाक सड़क हादसा कार खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो गंभीर

एएम नाथ। चुवाड़ी : चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में कुंजर महादेव मंदिर के समीप हाथीधार मार्ग पर मड गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में...
Translate »
error: Content is protected !!