राज्य एससी आयोग 5 मार्च को समूरकलां में लगाएगा विशाल जन-जागरूकता शिविर : कुलदीप कुमार

by
संवैधानिक अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की मिलेगी विस्तृत जानकारी
रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समूरकलां में एक विशाल जन-जागरूकता शिविर आयोजित करेगा। आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है।
यह शिविर 5 मार्च को प्रातः 10 बजे से समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र के सामने स्थित मंदिर मैदान में आयोजित किया जाएगा।
कुलदीप धीमान ने सोमवार को आयोग कार्यालय में ऊना एवं बंगाणा उपमंडलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा एवं अधिवक्ता शालिनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में पात्र व्यक्ति इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाते। आयोग का प्रयास है कि अधिकारों और योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को सरल, स्पष्ट और सुगम बनाया जाए।
उन्होंने बताया कि आयोग प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से ऐसे जन-जागरूकता शिविर आयोजित करेगा तथा समूरकलां में आयोजित यह शिविर इसी व्यापक अभियान की शुरुआत है। शिविर में लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी मौके पर ही दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर श्री धीमान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण आयोग का राज्य स्तरीय कार्यालय ऊना जिले को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आयोग के सशक्त संचालन से अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों की रक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिली है। आयोग एससी समुदाय के हितों की रक्षा तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री धीमान ने पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपने अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं आयोग के कार्यकारी सदस्य सचिव वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान तथा बीडीओ बंगाणा के.एल. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में आयोजित होगा : एमआर धीमान

नंगल। सोशल वेलफेयर कमेटी नया नंगल आठवां वॉलीबाल टूर्नामेंट एक नवंबर से दो नवंबर तक एनएफएल स्टेडियम नया नंगल में करवाया जा रहा है। यह जानकारी कमेटी के महासचिव एमआर धीमान ने देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना में शामिल होने का आम नागरिकों के लिए अवसर, ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

देशभक्ति से प्रेरित उन युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं। भारतीय सेना ने टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूफ़ी गायक कंवर ग्रेवाल ने बाँधा समां, कुल्लू व लाहौल नाटी ने दर्शकों का जीता दिल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कांगड़ा वैली कार्निवाल की तीसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। धर्मशाला, 26 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तीसरे दिन आयोजित सूफ़ी...
Translate »
error: Content is protected !!