राज्य में शराब से संबंधित 247 मामले दर्ज ,10523.668 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पूरे राज्य में गठित विभागीय टीमों द्वारा विशेेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।
May be an image of 7 people and road
उन्होंने बताया कि जिला शिमला, बी.बी.एन. बद्दी और कुल्लू जिला के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। जुलाई माह में दक्षिण क्षेत्र शिमला में 542.930 बल्क लीटर अवैध शराब, मध्य क्षेत्र मण्डी में 745.350 बल्क लीटर अवैध शराब व 37 लीटर लाहन व उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 221.850 बल्क लीटर शराब व 9 लीटर लाहन बरामद की गई है।
इस वित्त वर्ष में राज्य में अवैध शराब से संबंधित 247 मामले दर्ज किए, जिसमें 10523.668 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है तथा 21630 लीटर लाहन भी बरामद करके नष्ट की गई है ।
May be an image of van and text that says "運麗 Galaxy Galaxy23 S23 VRV VRV ML 12x 750ML 750"
डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा नियमनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शराब के अवैध कारोबार से सरकार के राजस्व को हानि पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आबकारी आयुक्त ने नागरिकों से आहवान किया है कि वह अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी कोई भी सूचना विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे दूरभाष नम्बर 0177-2620426 तथा व्हाट्सएप नम्बर 94183-31426 व controlroomhq@gmail.com व जोनल समाहर्ता 0177-2620426 (दक्षिण क्षेत्र), 01894-230186 (उतरी क्षेत्र) व 01905-223499 (मध्य क्षेत्र) पर साझा करें, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

65 स्कूलों की टास्क फोर्स बैठकें आयोजित : गत दो माह में ऊना सबडिवीज़न में नशामुक्त अभियान के तहत

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  ऊना 14 मार्च: ऊना उपमण्डल में नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गत दो माह में 65 विद्यालयों में नवचेतना मॉडयूल सिस्टम के तहत स्कूल टास्क फोर्स के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

ऊना, 21 जून – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूपी के 19 साल के युवक से पुलिस ने पकड़ा 8.4 ग्राम चिट्टा : एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

मनाली : पुलिस ने मनाली में उत्तर प्रदेश के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।हिमाचल पुलिस ने मनाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नितिन नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन...
Translate »
error: Content is protected !!