राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपसवाल

by
उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। तीसा :  उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के अलावा प्रदेश सरकार की जनहित से जुड़ी लोकप्रिय योजनाओं की कार्य प्रगति बारे विशेष रूप से चर्चा व समीक्षा की गई।
 बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे उपमंडल के ग्रामीण व दूर-दराज क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिवरों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बेहतरीन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा कर क्षेत्र वासियों को यथाशीघ्र लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर विकास कार्यों को करते समय अधिकारियों को आ रही कठिनाइयों व रूकावटों बारे भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अनुभव सांझा किये जिसके बारे में उपायुक्त ने उनका महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना , अपना विद्यालय योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अपना विद्यालय योजना के तहत सभी विभागीय अधिकारी उनके द्वारा गोद लिए गए स्कूलों का साल में कम से कम दो बार निरीक्षण अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की समस्याओं, बुनियादी ढांचे, पानी, बिजली, शौचालय, स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति और अन्य सुविधाओं का आकलन भी किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र कुमार, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी चमन सिंह, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग चंद, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, उद्यान प्रसार अधिकारी देवी सिंह, कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता सलीम, सचिव एपीएमसी चंबा भानु प्रताप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिद्वार में पंजाब के 4 युवक 84,500 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार :  हरिद्वार पुलिस ने  मेला अस्पताल के पास से पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 500-500 रुपये के 169 जाली नोट (कुल मूल्य 84,500 रुपये) बरामद हुए हैं। गिरोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की होम स्टे नीति का विरोध…. होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं क्या होम स्टे नीति 2025 ?

एएम नाथ। शिमला :  शिमला। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएम वानी ने कहा कि होम स्टे नीति-2025 में निर्धारित किया गया पंजीकरण शुल्क बिल्कुल भी उचित नहीं है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा के साथ मनाया बाबा इच्छाधारी का प्रक्टोत्सव

पवित्र झण्डा चढ़ानें के उपरांत लगाया भण्डारा, बददी, 14 जनवरी (तारा) : औद्योगिक नगरी बद्दी मानकपुर में प्रसिद्ध बाबा इच्छाधारी मन्दिर में बुधवार को हैलीकाप्टर से फूल बरसा कर बाबा का प्रकटोत्सव बड़े हर्षोल्लास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी की औद्योगिक इकाइयों में भरे जायेंगे एक हजार पद : 29 सितम्बर को कमरऊ (सिरमौर) में आयोजित होगा रोजगार मेला

रोहित भदसाली। धर्मशाला, 25 सितम्बर: श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितम्बर, 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में...
Translate »
error: Content is protected !!