राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 66वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।
शिक्षा मंत्री ने विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिस के बदौलत आज नैस की रिपोर्ट में 21वें पायदान से 5वां स्थान हासिल किया है।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
***शिक्षा मंत्री ने विजेता एवं उपविजेताओं को किया सम्मानित
शिक्षा मंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजयश्री टीम खेल छात्रावास जुब्बल, प्रथम स्थान जिला शिमला तथा द्वितीय स्थान जिला सिरमौर ने हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजयश्री टीम खेल छात्रावास जुब्बल, प्रथम स्थान जिला सोलन तथा द्वितीय स्थान शिमला जिला ने हासिल किया। इसी प्रकार, खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला हमीरपुर तथा द्वितीय स्थान जिला मंडी ने हासिल किया। कुराश प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला सोलन तथा द्वितीय साथ संयुक्त रूप से कुल्लू एवं शिमला ने हासिल किया। ठोड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला मंडी तथा द्वितीय स्थान जिला शिमला ने हासिल किया। वहीं मार्च पास्ट में प्रथम स्थान जिला मंडी ने हासिल किया और ऑलराउंडर विजेता जिला सोलन रहा।
***प्रतियोगिता में 12 जिलों के 583 छात्राओं ने लिया भाग
66वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों एवं खेल छात्रावास जुब्बल, बिलासपुर तथा धर्मशाला से 583 छात्राओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में 5 खेल को शामिल किया गया जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो, कुराश एवं ठोड़ा शामिल रहे। खेल प्रतियोगिता से 107 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है जिसमें अंडर-19 से 56 छात्राएं एवं अंडर-17 से 51 छात्राओं का चयन हुआ है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने शिक्षा मंत्री का चौपाल आगमन पर स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
***यह भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में फूड कमीशन के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता आई. एन. मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जिंटा, निदेशक लैंड मोर्टगेज बैंक देवेंद्र नेगी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चौपाल चंद्र मोहन ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, कमांडेंट होम गार्ड आर. पी. नेपटा, एस.डी.एम. चौपाल हेम चंद वर्मा, उप निदेशक शिक्षा लेख राज भारद्वाज, ए.डी.पी.ओ. संतोष शर्मा, प्रधानाचार्य हरि शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, अध्यापकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
***2 करोड़ 53 लाख से बनेगा नेरवा का विद्यालय भवन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नेरवा के वीर चक्र शहीद श्याम सिंह भिक्टा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में बहुउद्देशीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के बहुउद्देशीय भवन का निर्माण 2 करोड़ 53 लाख रुपए से किया जाएगा। भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि निश्चित समय अवधि में कार्य पूर्ण हो कर यहां के छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई के अधीन करने का निर्णय लिया गया है जिसमें नेरवा का विद्यालय भी शामिल है। उन्होंने विद्यालय की अन्य मांगों को भी पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
***खद्दर विद्यालय की रखी आधारशिला
शिक्षा मंत्री ने आज चौपाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खद्दर के नए भवन की आधारशिला रखी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए शिक्षा विभाग ने 30 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है। इस संदर्भ में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर जल्द ही कार्य को शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता ने 16 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर भवन निर्माण के लिए दी है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस नेक कार्य के लिए शिक्षा विभाग की और से आभार व्यक्त किया।
***2 करोड़ 70 लाख सेब पेटियां पहुंची मंडियों तक
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन अब अंतिम चरण में है और अब तक 2 करोड़ 70 लाख पेटियां मंडियों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस सेब सीजन के दौरान 247 संग्रहण केंद्र के माध्यम से 94 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की जा चुकी है। गत वर्ष यह खरीद 40 हजार मीट्रिक टन की गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड्स के  पदों के लिए  कैंपस इंटरव्यू का 7 मार्च को होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर  के तहत सिक्योरिटी गार्ड्स के 120 पदों  को भरने के लिए  कैंपस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ में किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित :कृषि और पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं युवा : किशोरी लाल

बीड़, 12 जुलाई : राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 42वें स्थापना दिवस पर पशुपालन और मत्स्य पालन गतिविधियों में जुड़े किसानों के लिए क्रेडिट जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बीड़ के...
हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध...
Translate »
error: Content is protected !!