राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के लिए कहलूर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

by
एएम नाथ: घुमारवीं, 28 मार्च : राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं, 2026 के तहत इस वर्ष पहली बार आयोजित की जा रही “कहलूर क्वीन (Miss & Mrs)” प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन प्रक्रिया आज से आरंभ हो गई। यह प्रतिष्ठित आयोजन 5 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगा। आज घुमारवीं स्थित रेनबो अस्पताल में आयोजित ऑडिशन में क्षेत्र की युवतियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। आयोजन समिति के अनुसार ऑडिशन प्रक्रिया 29 मार्च को भी जारी रहेगी।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 29 मार्च को प्रातः 10:00 बजे रेनबो अस्पताल, घुमारवीं में पहुंचकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता को दो श्रेणियों Miss कहलूर क्वीन (अविवाहित) एवं Mrs कहलूर क्वीन (विवाहित) में आयोजित किया जा रहा है।
Miss कहलूर क्वीन श्रेणी में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की अविवाहित प्रतिभागी भाग ले सकती हैं, जबकि Mrs कहलूर क्वीन श्रेणी में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। दोनों ही श्रेणियों के लिए प्रतिभागी का मूल रूप से जिला बिलासपुर का निवासी होना अनिवार्य है।
प्रतिभागियों को ऑडिशन के समय आधार कार्ड एवं दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। साथ ही प्रतिभागी पारंपरिक कहलूरी वेशभूषा, आभूषण एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था स्वयं करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कहलूरी एवं हिन्दी भाषा में अपना परिचय देने तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी तथा चयन समिति एवं निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आचरण, मंच व्यवहार एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या गलत जानकारी पाए जाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, पारंपरिक कहलूरी संस्कृति को बढ़ावा देना तथा महिलाओं में आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिड डे मील कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और क्लास फोर कर्मचारियों को रिलीव करने का मुद्दा प्रमुखता से उठा

16 जून की महा रैली को क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन का पूर्ण समर्थन पुनीत महाजन :चंडीगढ़, 11 जून ।  क्लास फोर एम्प्लॉइज यूनियन, एजुकेशन डिपार्टमेंट, यू.टी. चंडीगढ़ (रजि. नं. 638) की मुख्य कार्यकारिणी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, अर्ध बेहोशी की हालत में

संगरूर । लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत शुक्रवार सुबह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फेडरेशन कप पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में जारी चार दिवसीय फेडरेशन कप क्लासिक एवं इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 के दूसरे दिन आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक, उपाध्यक्ष पावरलिफ्टिंग ऑफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती में छोटी तकनीकी गलती पर नहीं कटेगा उम्मीदवार का हक : सुधार का मौका देना वैध: हाई कोर्ट

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी भर्तियों में दस्तावेज सत्यापन को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि उम्मीदवार विज्ञापन में निर्धारित आवश्यक योग्यता पूरी करता है, लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!