राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता सुरजीत कौर ने किया। ट्रैक्टर कारोबार से जुड़े जगतार सिंह कितना व प्रिंस चौधरी द्वारा किसानों की मांग को मुख्य रखते यह शो रूम खोला गया है।
शुभ आरंभ के अवसर पर श्री सुखमनी साहिब पाठ के भोग डाले गए। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने नए व्यवसायी जगतार सिंह कितना व प्रिंस चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि इस शोरूम के खुलने से कई युवाओं को रोजगार मिलेगा। मैसी ट्रैक्टर्स टैफे लिमिटेड के सीनियर डीजीएम एवं सीनियर एरिया मैनेजर श्री विक्की भारद्वाज ने कहा कि उद्घाटन के मौके पर विभिन्न किसानों को ग्यारह ट्रैक्टर दिए गए और उन्होंने कहा कि किसानों की सेवा के लिए किसानों को वर्कशॉप में नहीं आना पड़ेगा बल्कि कंपनी के तकनीशियन गांव के घर जाकर सर्विस करेंगे। इस मौके पर सतनाम सिंह जलवाहा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नवांशहर, कुलवंत सिंह भौरा, जसवीर सिंह भौरा, बलवीर सिंह भौरा, भजन लाल हाजीपुर, हरप्रकाश सिंह मल्ला बेदियां, जुझार सिंह नागरा सरपंच कुकड़ां, नंमरदार दविंदर संधू, प्रदीप सिंह लोई, जय चंद पंडोरी, बलवीर सिंह हाजीपुर, हैपी पक्खोवाल, सुखवंत सिंह चक हाजीपुर के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

रात 3:30 बजे हुआ भीषण हादसा; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक, मोबाइल से परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस गोराया, 5 सितंबर। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास देर...
article-image
पंजाब

स्कूटी-बाइक से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के मामलों में ऊना जिला प्रशासन सख्त, डीसी बोले…प्रधानाचार्यों की जवाबदेही होगी तय

ऊना, 31 अक्तूबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्कूटी या बाइक चलाकर स्कूल आने के मामलों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 मेडिकल टेस्ट : हर 12 महीने में एक बार जरूर करवाने चाहिए, छोटी से छोटी बीमारी चलेगी पता!!

हेल्दी लाइफ के लिए शरीर का हेल्दी रहना भी जरूरी होता है। मगर आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जिनका पता हमें समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!