राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

by

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और मोहल्ले के काम को सुचारु रूप में चलाने के लिए मोहल्ला कमेटी का गठन किया गया । जिसमें सर्वसम्मति से राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को अध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान चेयरमैन राणा देविंदर सिंह और अध्यक्ष राजन अरोड़ा को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि  मोहल्ला कमेटी का एकमात्र उद्देश्य मोहल्ले की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करना है । मोहल्ले की जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान मोहल्ला समिति द्वारा मोहल्ला वासियों के सहयोग से किया जाएगा। मोहल्ले की बेहतरी के लिए मोहल्ले में चौकीदार रखना, मोहल्ले की साफ-सफाई, स्पीड ब्रेकर, पूरी गली में रोशनी और मोहल्ले को सुरक्षित रखने का काम मोहल्ले की कमेटी प्राथमिकता के आधार पर करेगी। .
इस मौके पर अनिल अग्रवाल, राजेश अरोड़ा, संजीव बॉबी, राजेश गुप्ता, मोनू गागा, अमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नरेंद्र गौतम, विपिन अग्रवाल, जीवन बंसल, वरुण अग्रवाल, पप्पू गग, रमन चोपड़ा, पंकज गुप्ता, सतीश चंद्र बेदी, शिव चोपड़ा, तरसेम लाल, मोहित गुप्ता, अशोक चोपड़ा, भूषण अग्रवाल, हर्ष ऐरी, लवदीप लाडी मक्खन सिंह, बल्ली, दिनेश शर्मा, हिमांशु गुप्ता, राजीव बेदी, परविंदर सिंह मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग गैंग : 5 गुर्गे गिरफ्तार…. आतंकी करणदीप सिंह मुठभेड़ में घायल

अमृतसर। प्रदेश में टारगेट किलिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद क्षेत्र में अलग से की गई धरपकड़ के दौरान करणदीप सिंह नाम के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता शिकारी देवी के कपाट चार माह बाद खुले : बर्फ के बीच कई श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे

मंडी  :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी माता शिकारी देवी के कपाट चार माह बाद सोमवार को पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। सोमवार को बर्फ के बीच...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेयजल स्रोतों में 20 से 30 फीसदी पानी हिमाचल प्रदेश में गया घट : राज्य के कई इलाकों में पानी की कमी

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश में पेयजल स्रोतों में पानी 20 से 30 प्रतिशत तक कम हो गया है। सूखे जैसे हालात के कारण फरवरी माह में ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जल स्रोतों...
Translate »
error: Content is protected !!