राधा स्वामी डेरा चीफ गुरिंदर सिंह ढिल्लों और हरियाणा सीएम सैनी की मुलाकात : सियासी हलकों में एक बार हुई तेज चर्चाएं

by

चंडीगढ़ : राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके कैंप ऑफिस में मुलाकात की। इस मुलाकात से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संभावित चुनावी गठबंधनों को लेकर नई राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि, अधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों ने इस मुलाकात के राजनीतिक महत्व को कम करके दिखाने की कोशिश की और इसे सामाजिक शिष्टाचार और धार्मिक नेताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया, लेकिन इस मुलाकात सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सैनी को भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के तौर पर पेश किया जा रहा है। उन्हें चुनावों से पहले पंजाब में पार्टी की मौजूदगी और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने का काम सौंपा गया है। इस भूमिका में सैनी लगातार पंजाब का दौरा भी कर रहे हैं।

हरियाणा सीएम ने की तस्वीरें शेयर :  हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का आज संत कबीर कुटीर पधारने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया।’ इस मुलाकात का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इससे कुछ समय पहले ही बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने पंजाब की एक जेल में पूर्व अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से भेंट की थी। उस मुलाकात ने भी पूरे राज्य में राजनीतिक चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया था।

कैंप ऑफिस में की शिष्टाचार मुलाकात, सीएम कार्यालय ने इस सामाजिक शिष्टाचार से जुड़ी मुलाकात बताया, सीएम सैनी ने एक्स पर लिखा, उनसे शिष्टाचार भेंट कर सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त किया, सीएम सैनी इन दिनों पंजाब में कई बार दौरा कर चुके हैं,  इससे पहले बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से भी मुलाकात की थी, साल 2027 के शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि डेरा ब्यास को इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली धार्मिक संप्रदायों में से एक माना जाता है। पूरे उत्तर भारत में, विशेष रूप से पंजाब में, इसके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी विभिन्न डेरों और संप्रदाय प्रमुखों से जुड़ने के लिए एक विशेष टीम तैनात की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो’ पर घिरी मान सरकार ; अकाली दल के बाद पंजाब बीजेपी ने खड़े किए सवाल

चंडीगढ़  :  अकाली दल की तरफ से वो वीडियो कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का होना का दावा किया गया था। जिसको लेकर अब पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी प्रतिक्रिया आई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बंगला साहिब में पुलिस के प्रवेश पर सरना भड़के : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निष्पक्ष जांच की मांग

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस के गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर विवाद; सरना बोले- सिख मर्यादा का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय हो नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत...
article-image
पंजाब

पूर्ण स्वराज के लिए ईमानदारी से करें कार्य : अमरजीत

सभ्याचार संभल सोसाइटी ने शहीद ए आजम भगत सिंह को समर्पित करवाया सेमिनार होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब देश गुलाम था तब एक शहीदे आज़म ने पूरे देश में क्रांति की लहर को अपना जीवन...
article-image
पंजाब

8 आईपीएस अफसर बदले , कुलदीप चहल डीआईजी पटियाला रेंज और निलांबरी जगदाले को डीआईजी एसएएस नगर काउंटर इंटेलिजेंस लगाया

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। मान सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 2008 बैच की आईपीएस निलांबरी जगदाले को डीआईजी लुधियाना रेंज से हटाकर...
Translate »
error: Content is protected !!