राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’ सीएम सुक्खू के सवाल पर हिमाचल में सियासी बवाल

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ बातचीत का एक छोटा सा सवाल अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उनकी प्रतिक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी आलोचना की है और कांग्रेस सरकार पर हमला किया है।

कार्यक्रम में बच्चों से मिले सुक्खू

यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री सुक्खू एक कार्यक्रम में बच्चों से मिले। बच्चों ने उन्हें उत्साहपूर्वक ‘राधे-राधे’ कहकर नमस्कार किया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘राधे-राधे या नमस्कार?’ जब बच्चों ने फिर से ‘राधे-राधे’ कहा, तो सुक्खू ने दोबारा पूछा, ‘राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’

बीजेपी का आरोप : जैसे ही वीडियो सामने आया, बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को ‘राधे-राधे’ सुनकर असहजता महसूस हुई, जो उनके ‘सनातन विरोधी रवैये’ को दर्शाता है। पार्टी ने कहा कि ‘मंदिरों की आस्था पर टैक्स लगाने वाली सरकार का यह रुख किसी से छिपा नहीं है और जनता इसका जवाब देगी।’ बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं को धार्मिक अभिवादन से इतनी समस्या क्यों है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ‘बच्चों के ‘राधे-राधे’ बोलने पर असहज होकर मुख्यमंत्री उन्हें ‘नमस्ते’ बोलने के लिए कहते हैं। यही कांग्रेस का असली चेहरा है, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।’ उनके इस बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

इस बीच, कांग्रेस की ओर से इस घटना पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कुछ पार्टी नेताओं ने इसे अनावश्यक विवाद बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की बात को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि सुक्खू ने बच्चों से बातचीत केवल सहजता के साथ की थी, जिसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

42 वर्ष पुराने 10वीं के छात्रों ने पुराने स्कूल में की मुलाकात :सरकारी हाई स्कूल गुरूबिंशनपुरी भवानीपुर

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल गुरूबिंशनपुरी भवानीपुर के 1979-80 सैशन के पुराने विद्यार्थी डा. जसबीर सिंह राणा व भाग सिंह अटवाल कनाडा की कोशिशों से एतिहासिल मेला छिंज छराहा दी के दौरान अपने पुराने स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा की ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा घोटाला, प्रधान-उपप्रधान सहित 8 पदाधिकारी निलंबित

पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि के दुरुपयोग का आरोप भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया एएम नाथ। चम्बा :  जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों के 60 पद : जिला ऊना में भरे जाएंगे

ऊना, 14 नवम्बर – प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखने के लिए खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम रखने पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी का धन्यवाद किया। खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!