रामनगर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और सिम्बल खोड़ा में जन समुदाय केंद्र लोकार्पित : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया उद्घाटन

by
विधानसभा क्षेत्र की रह समस्या से परिचित, लोगों की हर मांग पर करेंगे गौर
एएम नाथ। पंचरुखी, 23 दिसम्बर।  आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने पंचरुखी के रामनगर में आज कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत निवारण कक्ष को लोकार्पित किया। भवन के निर्माण में करीब 25 लाख रुपए की लागत आई है। इसके साथ ही उन्होंने सिम्बल खोला पंचायत में 5 लाख रुपए की लागत से तैयार जन सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया।
लोकार्पण अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों को बधाई दी।
May be an image of dais and text
उद्घाटन के पश्चात सिम्बल खोला पंचायत घर के पास जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या से परिचित हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने और हर मांग पर गौर करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार टटैहल के समीप करीब 5 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। करीब 13 पंचायतों के लोगों के लिए 6 माह के भीतर नई पेयजल योजना बनकर तैयार करवाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के जख बाबा मंदिर के लिए द्वार तैयार करने का आश्वासन भी दिया और शहीद वीरेंद्र कुमार मिन्हास के घर के पास द्वार और रास्ते निर्माण करने का आश्वासन भी दिया।May be an image of one or more people and dais
उन्होंने सिम्बल खोला या टिक्कर में उचित स्थान पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का भी आश्वासन दिया और इस संबंध में उचित कार्रवाई की बात कही।
कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत व स्म्मान किया।
इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड मनोज मिन्हास, एसडीओ प्रीतम चंद, स्थानीय प्रधान देवेंद्र मिन्हा, उप प्रधान राजन कुमार, कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर, विजय कुमार, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधिगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार बनना है तो चाहिए 5 से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति : सरकार ने बदल दिए नियम, टेंडर होगे आफलाइन

शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में ठेकेदारों को पंजीकृत करने के लिए नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत ठेकेदार बनने के लिए पांच से 50 लाख रुपये अचल संपत्ति चाहिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

एएम नाथ। चंबा : पुलिस की गश्त के दौरान नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने मौके पर एक वाहन से 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम-सीएम को कहा सत्ती ने थैंक्स, तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए, 700 करोड़ का होगा निवेश

ऊना में अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट, भारत पेट्रोलियम टर्मिनल व रेल-फैड पीओएल टर्मिनल के लिए जताया आभार ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में 700 करोड़ रुपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
Translate »
error: Content is protected !!