रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू – गेहूं खरीद प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी : भूपेन्द्र सिंह

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अप्रैल। जिला ऊना के रामपुर और टकारला गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। कृषि उपज मण्डी समिति ऊना के सचिव भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि रामपुर और टकारला क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गेहूं की सफाई के लिए मशीनों की मरम्मत भी करवा ली गई है, लेकिन अभी तक गेहूं की फसल तैयार नहीं हो पाई है, जिससे राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूं मंडियों में आवक शुरू नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए www.hpappp.nic.in पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। टोकन बुक करने के उपरांत किसान अपनी गेहूं को निर्धारित समय और तिथि के अनुसार इन मंडियों में बेच सकते हैं। मंडी में गेहूं की साफ-सफाई की सुविधा उपलब्ध होगी और इसके बाद फसल की गुणवत्ता जांच की जाएगी। गुणवत्ता जांच के बाद किसानों से गेहूं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का भुगतान किसान के बैंक खाते में 24 से 48 घंटों के भीतर किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

गगरेट विस क्षेत्र के मुबारिकपुर में आयोजित किया जाएगा जनमंचः एडीसी

उद्योग एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र कंवर करेंगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना (16 नवंबर)- हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन 21 नवंबर को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 6 लोगों की गई जान, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के त्यूणी के 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी और बस चालकों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी : हमीरपुर शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए सभी नागरिकों से मांगा सहयोग

एएम नाथ। हमीरपुर 21 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा के निर्देशानुसार शहर के हर वार्ड में लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा नेतृत्व के हाथों में पेखड़ी पंचायत की बागडोर, महिला प्रधान मनीषा डिम्पल ने संभाला कार्यभार

नव निर्वाचित पंचों की शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ पंचायत का नया कार्यकाल। सामान्य बैठक में विकास का एजेंडा तय और चौकीदार नियुक्ति की उठी मांग, 20 जुलाई को होगी पहली ग्राम सभा।...
Translate »
error: Content is protected !!