रामपुर बुशहर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : विक्रमादित्य सिंह

by

श्राई कोटि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने की शिरकत
रामपुर, 03 जुलाई – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवठी-कुहल में श्राई कोटि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब बुशहर क्षेत्र के लोगों के लिए शुभ अवसर है जो मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न किया गया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है इसलिए क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। इस क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं कैंपिंग जैसी सुविधाओं से विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र में विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं आने देंगे। यहां पर विकास कार्यों को गति प्रदान कर नई ऊंचाइयों पर विधानसभा क्षेत्र को स्थापित किया जायेगा।
*क्षेत्र की सड़कों के रखरखाव पर खर्च होंगे 250 करोड़*
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में 250 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के रखरखाव पर खर्च की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त तकलेच सड़क का सुधारीकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों एवं कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है जिसे जल्द ही अंतिम रूप देकर विकास कार्य आरंभ किए जायेंगे।
इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यहाँ पर सभी लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक नंद लाल ने भी लोगों को संबोधित किया।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, सदस्य त्रिलोक भलूनी, बिमला शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान नमिता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष आशीष, बीडीसी सदस्य मीना देवी, स्थानीय पंचायत प्रधान मीरा खाची एवं संजीव कैथ, उपमंडल दण्डाधिकारी निशांत तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पूर्व-छात्र संघ का गठन : अनिल कुमार ठाकुर प्रधान, अमित कुमार उप प्रधान,  दिनेश कुमार सचिव चुने गए

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज 8 अप्रैल 2024 को महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बार-बार कहती सुनी जा रही है कि मामी आ जाएंगी, छोड़ दीजिए :कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट : पार्टी ने लिया एक्शन

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में जिलाध्यक्ष एक लड़की को...
Translate »
error: Content is protected !!