रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में ‘इग्नाइट 2026’ का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा ज़बरदस्त उत्साह

by
रोहित जसवाल । होशियारपुर ;   रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दो-दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “इग्नाइट 2026” (IGNITE 2026) अत्यंत हर्षोल्लास और ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। इस विशेष अवसर पर 4000 से अधिक नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने कैंपस में रिपोर्ट किया, जिससे पूरा परिसर युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर हो गया।
आयोजन में मुख्य केंद्र बिंदु छात्र रहे, जिन्होंने इंटरैक्टिव सेशंस, टीम-बिल्डिंग गतिविधियों, संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नए विद्यार्थियों ने एक-दूसरे से संवाद स्थापित किया और कैंपस जीवन की शानदार शुरुआत की।
विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. चंद्र मोहन ने कहा, “आज हज़ारों ऊर्जावान युवाओं का इस परिसर में आगमन हमारे लिए गर्व का क्षण है। ‘इग्नाइट 2026’ विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन के नए माहौल से परिचित कराने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को तराशने का सशक्त मंच है। हमारी यूनिवर्सिटी प्रत्येक विद्यार्थी को व्यावहारिक ज्ञान, शोध और नवाचार से सशक्त बनाकर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों के दौर में रचनात्मकता … नैतिकता और मानवीय दृष्टिकोण पर आधारित नेतृत्व जरूरी

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू (आईआईएम जम्मू) से प्रबंधन शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक अग्रणी केंद्र के रूप में उभरने का आह्वान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल से छात्रों को मिलेगा रोजगार का डिजिटल मंच

हिमाचल में तकनीकी शिक्षा और उद्योग के बीच बनेगा मजबूत सेतु 164 संस्थान और 97 नियोक्ता जुड़े, तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल का शुभारंभ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश : महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हुई, एयरलिफ्ट कर भरमौर अस्पताल पहुंचाया, महिला की हालत में सुधार

भरमौर: चंबा जिले के भरमौर में मणिमहेश यात्रा जारी है। मणिमहेश यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते एक महिला यात्री डल झील के रास्ते में अचानक बेहोश हो गई। जिसे एनडीआरएफ की...
article-image
पंजाब

इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत

होशियारपुर :  इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव नंगल कलाणा गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में गन्ने की...
Translate »
error: Content is protected !!