रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन : विधानसभा स्पीकर पठानिया ने कहा संपर्क मार्ग पर 6  करोड़ 20 लाख खर्च  

by
बनोली गाँव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा
एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज 6  करोड़ 20 लाख की लागत से  रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के  मेटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि पूजन किया।
उन्होंने  बड़द्रमण गाँव से बनोली संपर्क मार्ग का भी भूमि पूजन  भी किया । इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर  1 करोड़  89  लाख की  राशि  व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने फगोट गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने  की दृष्टि से पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है । उन्होंने  कहा कि पर्यटन विकास के लिए  सड़क   अधोसंरचना  का  विकसित होना भी सबसे आवश्यक  है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र  में धार्मिक, साहसिक और इको पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हें विकसित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है । प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही विधानसभा क्षेत्र में 23  से अधिक संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है । उन्होंने कहा कि अगले 6 माह के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक  सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।
उन्होंने फगोट स्कूल के भवन निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर अवाणी-  चेहली पेयजल योजना के निर्माण पर 38 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है ।
बड़द्रमण  गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बनोली गाँव को जल्द  सड़क सुविधा से जोड़कर लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा कर दिया  जाएगा ।
उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक  निश्चित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पुरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर
टोहणी – तुलेल   उठाऊ सिंचाई योजना  को जल्द कार्यशील करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए ।
उन्होंने इस दौरान लोगों की  समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक,, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार तहसीलदार सुमन धीमान, सुरेंद्र कुमार स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह सहित  विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का सफल समापन

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्यातिथि एवं एसडीएम संकल्प गौतम बतौर विशेष अतिथि थे उपस्थित आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता बनी जबकि हमीरपुर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता एएम नाथ। बैजनाथ : .पंडित संत राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मित्र मंडली न केवल एक सामाजिक संगठन : बल्कि हिमाचली पहचान का प्रतीक : डॉ. जनक राज

मुंबई स्थित हिमाचल मित्र मंडली का समाज में बड़ा योगदान एएम नाथ। चम्बा :  मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी, विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासियों का मिलटिंग पोट है। यहां हिमाचल प्रदेश के लोग भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा क्षेत्र चुराह के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत गुईला, बोंदेडी, बैरागढ़, सतनाला में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
Translate »
error: Content is protected !!