रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

by
ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
बता दें, कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है जोकि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे।
इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं है, कि आपने ढिंका चिका करके फिल्म बना दी और ट्वीट कर कुछ भी कह दिया : सुंदर सिंह ठाकुर

मंडी :  हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद से ही कांग्रेस की ओर से कंगना को घेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य पर निकाली कलश यात्रा : प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन

बद्दी 9 फरवरी (तारा) : महाशिवरात्रि एवं शनि नवग्रह मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी में श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम ग्रामीणों द्वारा यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी कानूनगो का स्टेट कैडर बनाए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत : वीरेंद्र कंवर

स्टेट कैडर बनाए जाने से खफा हिमाचल प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साधे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

ककीरा में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!