रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

by
ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
बता दें, कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है जोकि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे।
इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा हुए भावुक, जीत व क्षेत्र के विकास का किया वादा 

एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में उतरे कांग्रेस के बागी व भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा आज मीडिया से रूबरू होते हुए काफी भावुक हो गए। कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का...
हिमाचल प्रदेश

किसी भी प्रकार की जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर  – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए मतगणना मतदान के दिन, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर नंगल रोड़ माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों का पुलिस ने काटा चलान

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल रोड़ पर डिप्टी कमिशनर होशियारपुर के आदेशों के उलंघना करने पर दिन के समय गढ़शंकर नंगल रोड़ पर माइनिंग मटीरिअल ले कर जाने वाले पांच टिप्परों के पुलिस ने चालान काटे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में कार्यरत भटियात विधानसभा क्षेत्र के कर्मियों, कामगारों के साथ स्पीकर पठानिया के किया संवाद आयोजित

हिमाचल के चहुंमुखी विकास के लिए सभी का आपसी समन्वय आवश्यक – कुलदीप सिंह पठानिया सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल में बेहतर रोज़गार सृजन, आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!