रायलिटी की फर्जी पर्चियों के घोटाले में लिप्त लोगो को आप नेता बचाने की कर रहे कोशिश : निमिषा मेहता

by

किसी आप सरकार के प्रतिनिधि व किसी अफसर का इस घोटाले पर मूंह ना खोलने से लगता है घोटाले में लिप्त लोग आप सरकार के चहेते
गढ़शंकर । जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल में फर्जी रायलिटी की पर्चियों को लेकर राणा स्टोन क्रशर के खिलाफ मामला दर्ज होने के 25 दिन बाद भी पुलिस व माईििनंग व जियोलोजी विभाग दाुरा फर्जी रायलिटी पर्चियों से हुए करोड़ो के घोटाले के मास्टरमांईड तक ना पहुंचने की कोशिश तक ना करने के बाद अव भाजपा की हलका गढ़शंकर की इंचार्ज निमिषा मेहता ने आप नेताओं पर घोटाले में लिप्त लोगों को बचाने के आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस घोटाले में लिप्त लोगो को किसी भी हालत में कानून के शिकंजे से बचने नहीं देगी और इसके लिए किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा तो करेगी। यह शब्द गढ़शंकर में आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान निमिषा महिता ने कहे।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों की गिणती में रायलिटी फर्जी की पर्चियां बना कर सरकारी खजाने को करोड़ो का चूना लगाया गया है। यह बात जिला रोपड़ के पुलिस थाना नंगल में 20 जुलाई को दर्ज एफआईआर नंबर 98 से स्पष्ट हो गया है कि फर्जी रायलिटी की पर्चियों से घोटाला हुया है। उन्होंने कहा कि माईनिंग विभाग की चैक पोसट शाहपुर, गढ़शंकर की स्टैंप लगी फर्जी पर्चियां से यह घोटाला किया गया है और इसका पता तव चला जव उकत पर्चियां राणा क्रशर की महीने बाद की रिर्टन दाखिल करने पर विभाग को शक्क हुया तो रोपड़ कार्यलय ये यह पर्चियां होशियारपुर कार्यालय भेजी गई तो पर्चियां फर्जी पाई गई। जिसके अधार पर नंगल पुलिस थाने में माईनिंग विभाग दुारा एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने कहा कि गत करीव छे महीने से सरकारी खजाने को फर्जी रायलिटी की पर्चियों के जरीए लूट हो रही थी। माईनिग विभाग दुारा कमजोर एपआईआर दर्ज राणा स्टोन क्रशर के खिलाफ दर्ज करवाई गई। लेकिन उकत एफआईआर में किसी का नाम तक नहीं लिखा गया और आज तक ना अन्य स्टोन क्रशरों की महीनेवार दाखिल रिर्टनों में लगी रायलिटी की पर्चियों की जांच के लिए बड़े स्त्तर पर कोई अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने कहा कि करोड़ो का घोटाला रायलिटी की फर्जी पर्चियों के जरीए हुया लेकिन एफआईआर में किसी का नाम तक नहीं और एफआईआर दर्ज होने क पंद्रह दिन बाद भी नंगल पुलिस व माईनिंग विभाग स्पष्ट नहीं कर सकी कि फर्जी पर्चियां स्टोन क्रशर के मालिक ने बनवाई या उसे किसी ने वेची है। उन्होंने कहा कि अगर स्टोन क्रशर मालिक ने पर्ची बनाई है तो उन्हे तुरंत ग्रिफतार किया जाए और अगर यह रायलिटी की पर्चियां किसी और व्यक्ति ने बनाई है तो उसे पकड़ कर मामला दर्ज करना चाहिए और सरकारी खजाने को लगाया चूना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई कर्मचारी अगर 500 रूपए की ठगी करता है तो उसे पकड़ कर बड़े बड़े विज्ञापन देते है और आप के नेता मंचों पर वाहावाही लूटने की कोशिश करते है। लेकिन इस करोड़ो के घोटाले पर सरकार का कोई भी प्रतिनिधि नहीं बोला और ना ही किसी अफसर ने मूंह खोला है। जिससे साफ हो रहा है कि आप सरकार के चहेतों ने ही इतना बड़ा घोटाला कर सरकारी खजाने को चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है कि किसी बड़े नाम की शमुलियत का भी इस घोटाले में आने वाले समय में पता चल जाए। क्योंकि इस घोटाले की जड़े असली तो गढ़शंकर में लगी है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर तव तक चुप नहंी बैठेगी जव तक दोषियों को जनता के साहमने लाने के लिए सरकार को मजबूर नहीं कर देती।
फोटो : निमिषा मेहता रायलिटी की असली और फर्जी पर्चियां दिखाते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ABVP होशियारपुर नगर की वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई घोषित : ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम – अंकित कुंद्रा

होशियारपुर, 10 जुलाई: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), होशियारपुर नगर द्वारा वर्ष 2026–27 की नई नगर इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश छात्रा प्रमुख सविता ग्रोवर, प्रदेश सह सचिव अंकित कुंद्रा तथा जिला प्रमुख डॉ. दीप चंद विशेष रूप...
article-image
पंजाब

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के आशीर्वाद से ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : परम पूजनीय भक्त ब्रह्मचारी श्री श्याम दास योगी जी महाराज की 26वीं पुण्यतिथि 23 जून 2025 को श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के पावन आशीर्वाद से बड़ी श्रद्धा व भक्ति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भरे जाएंगे पूर्व सैनिकों के पद : साक्षात्कार की तिथियां घोषित, इस डेट से इंटरव्यू

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को नए साल में नौकरी का तोहफा मिलने जा रहा है। जनवरी 2026 से मार्च महीने तक पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू की तिथियां तय की...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!