रावमापा कोटला कलां में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर CDPO कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में आयोजित

by
ऊना, 16 दिसम्बर – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर कोटला कलां में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को मासिक धर्म स्वच्छता बारे जानकारी और छात्राओं को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए के बारे में जागरूक किया गया।
कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है।
उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा लड़कियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में जानकारी दी।
कुलदीप सिंह दयाल ने कहा कि इन सभी जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता तथा नारा लेखन में प्रथम स्थान वंशिका, दूसरा स्थान तान्या सैनी, तीसरा स्थान कोमल, ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में नीरजा ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान वर्षा व तीसरा स्थान अनुराधा ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल, ब्लाक समिति सदस्य पूनम सैनी, पर्यवेक्षक मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, आशा देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, सुमन बाला, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, स्कूल के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति की सुरक्षा बॉडीगार्ड में केवल जाट, जाट सिख और राजपूत जाति के आवेदकों को ही नियुक्ति क्यों : हाईकोर्ट ने याचिका को वापस लेने की छूट देते हुए की खारिज

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड में केवल कुछ जातियों के उम्मीदवारों के चयन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका को वापस लेने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशाद कुमार के माता-पिता को किया सम्मानित

ऊना: अंब ब्लाॅक के बदाऊॅं गांव के निवासी निशाद कुमार का पैरा आॅलंपिक खेल में हाई जंप के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, ऊना कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 112.68 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

स्वारघाट में डिग्री कॉलेज खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाखड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने व धुलेत में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की घोषणाऐ श्री नयना देवी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!