राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह कुल्लू में उपायुक्त तोरुल एस रवीश रहीं मुख्य अतिथि

by
कुल्लू 16 सितंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन परिधि गृह कुल्लू में शनिवार को किया गया। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मीडिया से जुड़े समस्त सदस्यों को प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रेस दिवस मनाने का उद्देश्य मीडिया की स्वतंत्रता का स्मरण करने के साथ-साथ पत्रकारों को इस बात का भी आत्मविश्लेषण करने का मौका है कि हम कितनी विश्वसनीय और सटीक पत्रकारिता करके समाज में अपना योगदान कर रहे हैं।
 उन्होंने कहा कि मीडिया की सभी क्षेत्रों में अहम भूमिका है। सामाजिक क्षेत्र हो या फिर राजनीतिक कहीं पर भी मीडिया को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि खबरों से अपडेट रहना व्यक्ति का स्वभाव है और मीडिया समाज को सूचना व जानकारी का संचार बखूबी कर रहा है।
उन्होंने प्रेस दिवस का थीम ‘प्रेस का बदलता स्वरूप’ पर अपने वक्तव्य में कहा कि संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। आज प्रेस का स्वरूप समय के साथ काफी बदल गया है सूचनाओं के आदान प्रदान में न केवल तेजी आई है बल्कि इसका वॉल्यूम में भी वृद्धि हुई है , नई तकनीक ने भी प्रेस के स्वरूप को बदला है ऐसे में कुछ नए रास्ते निकलने के साथ नयी चुनौतियां भी प्रेस के समक्ष आई है।
उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का प्रतिबिंब है और इसलिए यह जरूरी है कि मीडिया सामाजिक मुद्दों को बिना किसी भय के और पक्षपात के जनता के सामने उजागर करे। तथा गम्भीर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए आज भी समाज में उतनी ही अधिक मांग है जितनी पहले हुआ करती थी।
इस वर्ष के दिवस का थीम ‘प्रेस का बदलता स्वरूप ‘ पर चर्चा करते हुए जिला भर से आये हुए पत्रकारों ने अपने अपने विचार रखे तथा प्रेस की विश्वसनीयता को बरकरार रखने तथा लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अपनी सशक्त भूमिका अदा करने पर भी मंथन किया।
चर्चा में भाग लेते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष धनेश गौतम, श्याम कुल्लवी, ताराचंद थरमाणि, लवलीन थरमाणि,धर्मचन्द यादव, प्रिया आदी ने अपने विचार रखे।
सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा ने अपने वक्तव्य में मुख्यातिथि सहित समस्त पत्रकार समुदाय का स्वागत प्रेषित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 जुलाई को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक : विधानसभा के मानसून सत्र पर लग सकती है मुहर

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 20 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र पर मुहर लगने की संभावना है। मानसून सत्र का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं की जानकारी को लगेंगे शिविर

एएम नाथ। चंबा, 3 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा   संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर विकासखंड सलूणी, चंबा तथा भटियात  में जागरूकता शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
Translate »
error: Content is protected !!