राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने की गोद भराई की रस्म

by

बालिका का मनाया जन्मोत्सवए

एम नाथ, चम्बा : जिला चम्बा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिका जन्मोत्सव मनाने के साथ ही कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

जिलास्तरीय कार्यक्रम सलूणी में मनाया गयाकार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की अदम्य भावना और उपलब्धियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी क्षेत्रों में प्रत्येक बालिका की समृद्ध क्षमता को पहचाना है। सरकार प्रयासरत है जहां प्रत्येक बालिका को शिक्षण, उन्नति करने और अग्रसर होने का अवसर मिले। वे परिवर्तन-निर्माता हैं जो हमारे देश और समाज को बेहतर बनाती हैं। पठानिया ने गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की।
इसके साथ ही जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर आईसीडीएस की ओर से गोद भराई व बेटी जन्मोत्सव भी मनाया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव धर्म चंद पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी आर आर भारद्वाज, जिला मिशन समन्वय मनोहर नाथ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए कर दी अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और आवेदन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईसीडीएस परियोजना देहरा में ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  एकीकृत बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ‘पोषण भी पढ़ाई भी’ विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए : राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़े पत्थर व मलबा तुरंत हटाएं एन.एच.ए.आई. – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!