राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक करें अप्लाई

by
धर्मशाला, 7 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 2 दिसंबर 2023 को देश के चुनिंदा केंद्रों पर होगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई 2024 को साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2011 के बाद तथा पहली जनवरी 2013 से पहले हुआ हो। उन्होंने बताया कि प्रवेश के समय अर्थात् 1 जुलाई 2024 को उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्य्यनरत या पास होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 450 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार रखा गया है। साक्षात्कार की तारीख बाद में तय की जायेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये जबकि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 555 रुपये का आरआईएमसी की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू आरआइएमसी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका का सैट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून के नाम से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जायेगा। आवेदक हिन्दी अथवा अंग्रेजी में अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नम्बर के साथ लिख कर भेजें।
उन्होंने बताया कि केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। बाजार में मिलने वाले या फोटो कॉपी किए गए तथा बिना मुहर के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) के साथ दस्तावेजों में उम्मीदवार का जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य की ओर से वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और उम्मीदवार के दो पासपोर्ट फोटो भेजने होंगे।
अधिक जानकारी राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून की वेबसाइट आरआइएमसी डॉट जीओवी डॉट आईएन से प्राप्त की जा सकती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट :एफसी दिल्ली ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ ड्रॉ खेला और पेनल्टी किक में 4-0 से हराया, रॉड ग्लास एफ.सी. महली और जिंक फुटबॉल अकादमी ने 1-1 से ड्रॉ,

माहिलपुर – खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्प्रिंटिंग क्लब माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे 60वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष कलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्रीय योजना पर हितग्राही परामर्श बैठक आयोजित : प्रकृति की सुरक्षा में ही सुरक्षित भविष्य निहित- डॉ. शांडिल

 सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला की प्रारूप क्षेत्र योजना में सभी हितधारकों के सुझावों को...
article-image
पंजाब , समाचार

2500 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्‍त होंगे : टाटा के देश के दूसरे सबसे बड़े स्‍टील प्‍लांट की आधारशिला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रखी

लुधियाना : पंजाब की मान सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने को लेकर हर एक मुमकिन प्रयास कर रही है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लुधियाना में टाटा के देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!