रास्ता भूले बादल और बारिश – हिमाचल प्रदेश में 54 साल में सातवीं बार हुई सबसे कम बरसात

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के बाद नवंबर महीने में भी अब तक बारिश नहीं हुई है. इस साल अक्टूबर महीने में 97 फीसदी तक कम बारिश हुई और नवंबर महीने में भी 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है।
लंबे वक्त से बारिश न होने की वजह से ऐसा लगता है कि जैसे बादल और बारिश हिमाचल का रास्ता भूल गए हैं. हिमाचल प्रदेश में इस महीने 28 नवंबर तक 11 जिलों में पूरी तरह सूखा रहा और शून्य मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।  हिमाचल प्रदेश के सिर्फ लाहौल स्पीति जिला में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।  राज्य में बीते 54 सालों में ऐसा सातवीं बार हो रहा है, जब 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है।
54 साल में सातवीं बार सबसे कम बारिश :  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने बताया कि इससे पहले छह बार ऐसा हो चुका है, जब राज्य में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई. साल 2016 में 100 फीसदी तक कम बारिश हुई थी. इसके अलावा साल 2011 में हिमाचल प्रदेश में 0.3 मिलीमीटर, साल 2005 में 0.3 मिलीमीटर, साल 1994 में 0.1 मिलीमीटर, साल 1975 में 0.2 मिलीमीटर और साल 1970 में भी सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस तरह बीते 54 सालों में ऐसा सातवीं बार हो रहा है, जब प्रदेश में 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है. आने वाले दिनों में भी राज्य में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि चंबा, लाहौल स्पीति और कांगड़ा की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
28 दिनों में होती है 18.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश :  हिमाचल प्रदेश में नवंबर महीने में सामान्य तौर पर बिलासपुर में 10.5, चंबा में 32.4, हमीरपुर में 8.1, कांगड़ा में 12.8, किन्नौर में 15.7, कुल्लू में 26.5, लाहौल स्पीति में 22.1, मंडी में 12.6, शिमला में 12.1, सिरमौर में 7.4, सोलन में 12.7 और ऊना में 8.4 मिलीमीटर बारिश होती है. जिला लाहौल स्पीति में 0.8 मिलीमीटर बारिश को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी 11 जिलों में शून्य मिलीमीटर बारिश हुई है. राज्य भर में सामान्य तौर पर 18.5 मिलीमीटर होने वाली बारिश में से अब तक सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. इस तरह नवंबर महीने के 28 दिनों में 99 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला…. बंगाल विजय के बाद PM मोदी का बड़ा सम्बोधन, जाने क्या कुछ बोले पीएम ?

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार की नई स्कीम, मजदूरों को मिलेगा लाखों रुपये तक का लाभ!… जानें कौन होगा पात्र

कांगड़ा :  कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण कामगारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है. सरकार ने पुरानी योजनाओं के साथ-साथ नई योजनाएं भी शुरू की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!