राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

by
रोहित जसवाल।  बिलासपुर, 29 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राहुल कुमार इससे पूर्व सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में उपमंडल अधिकारी , हिम ऊर्जा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी , एडीसी कांगड़ा तथा लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राहुल कुमार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन घोटाला : रविंदर कुमार, प्रबंधक पर वर्षों से रिकॉर्ड दबाने के आरोप

एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी) में वर्ष 2000 से अब तक ₹100 करोड़ से अधिक के कथित बैंकिंग घोटालों और धनशोधन के मामले में रविंदर कुमार, प्रबंधक का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : गंधर्वा राठौड़

डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में डीसी ने जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश घरों और विभिन्न संस्थानों की टंकियों, बोरवैलों और प्राकृतिक जलस्रोतों की सफाई पर भी दिया जोर एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर...
Translate »
error: Content is protected !!