राहुल गांधी का बयान राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा को दर्शाता : डॉ. राजीव भारद्वाज

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण, गैर-जिम्मेदाराना और राजनीतिक अपरिपक्वता का उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत हैं, बल्कि यह कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक हताशा को भी स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक प्रगति और वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं पहले से अधिक सुरक्षित और मजबूत हुई हैं, आतंकवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जा रही है तथा भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अब जनता के वास्तविक मुद्दों से पूरी तरह कट चुकी है और केवल बयानबाजी की राजनीति तक सीमित रह गई है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता के जनादेश और लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनावश्यक विरोध करके कांग्रेस कभी भी जनता का विश्वास दोबारा हासिल नहीं कर सकती, क्योंकि जनता अब विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक नगर की महिलाओं ने निर्जला एकादशी पर लगाई छबील

बीबीएन 25 जून (तारा) : निर्जला एकादशी पर भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए शिवालिक नगर झाड़माजरी की महिलाओं ने ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई। समाजिक कार्यकर्ता आशा राजपूत ने बताया कि इस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतें सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी, पारदर्शिता के साथ करें विकास कार्य कृ राजेश धर्माणी

नवगठित देहरा हटवाड़ पंचायत कार्यालय का शुभारंभ एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 27 जून: प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में बोलेरो गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। चम्बा : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राख  विन्दला मार्ग पर डुडैंई के पास एक बोलेरों गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 13 लोग सवार बताए जा...
Translate »
error: Content is protected !!