राहुल गांधी की खड़गे को दो टूक, ‘एक्शन लीजिए- कार्रवाही करने का समय आ गया

by
नई दिल्ली।  महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी को बुरी हार का सामना करना पड़ा उसके बाद कांग्रेस के भीतर आखिरकार आत्मचिंतन शुरू हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी कार्य समिति की बैठक हुई, जिसमे पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान खड़गे ने स्पष्ट तौर पर कहा कि हार की जवाबदेही तय की जाएगी और सख्त फैसले लिए जाएंगे।
बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें अनुशासन का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी पार्टी के भीतर यह सबसे बड़ा हथियार है। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छह महीने से चुनाव का माहौल हमारे पक्ष में था, लेकिन सिर्फ माहौल से जीत की गारंटी नहीं मिलती। हमें माहौल को चुनाव नतीजों में बदलना सीखना होगा।
ईवीएम को लेकर देशव्यापी आंदोलन :  बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की अखंडता के साथ गंभीर रूप से समझौता किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसक खिलाफ जल्द ही देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है।
गौर करने वाली बात है कि हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता की बात कही थी।
जवाबदेही तय होगी  :  इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट तौर पर बैठक में कहा कि चुनाव में हार के बाद कठोर फैसले लिए जाएंगे और हमें जवाबदेयी तय करनी होगी। हमें चुनाव में हार से सबक लेना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम आखिर कबतक विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्भर रहेंगे।
एक्शन लीजिए खड़गे जी : बता दें कि शुक्रवार को हुई इस बैठक में तकरीबन 81 नेताओं ने हिस्सा लिया। यह बैठक तकरीबन चार घंटे तक चली। बैठक में राहुल गांधी ने भी सख्त तेवर दिखाते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि कार्रवाही करने का समय आ गया है। चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन पर राहुल ने खड़गे से कहा कि हमें सख्ती से काम लेना होगा। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि खड़गे जी एक्शन लीजिए।
आपसी कलह, एकता की कमी :  पार्टी के भीतर आपसी कलह पर भी खड़गे ने नेताओं को दो टूक कहा। उन्होंने कहा कि हमारे भीतर आपसी एकता की कमी है। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी हमें नुकसान पहुंचाती है। हम जबतक एक होकर चुनाव नहीं लडेंगे, आपसी टकराव नहीं खत्म करेंगे, चुनाव में विरोधियों को टक्कर नहीं दे पाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाहुल की महिला की पंजाब में हत्या , 4 साल की बच्ची के लापता होने का मामला उठा विधानसभा में

एएम नाथ : शिमला। जनजातीय लाहुल-स्पीति जिला के उदयपुर की रहने वाली एक महिला के गायब होने के बाद उसकी लाश पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र कीरतपुर में मिलने और इस महिला की चार साल...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई दिल्ली सरकार को फटकार : कोर्ट ने सवाल उठाए और कहा कि आपको जो करना है, आप करें। कल को आप कहेंगे कि सुप्रीम कोर्ट ने करने नहीं दिया

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और पराली जलाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फिर से दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रस्तावित...
article-image
पंजाब

मनाली बुला लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला : हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 2 महिलाओं को जमानत देने से किया इनकार

एएम नाथ : शिमला : मनाली में लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं की जमानत याचिका हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि...
article-image
पंजाब

134 दिव्यांगजन व्यक्तियों ने लिया विशेष कैंप में हिस्सा, 49 ने किया यू.डी.आई.डी के लिए आवेदन

कैंप में यू.डी.आई.डी, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व पेंशन संबंधी भरे गए फार्म होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!