राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

by

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई। । यात्रा में शामिल होने के लिए सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में वीरवार शाम को राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे।
शुक्रवार शाम तक सभी विधायकों के राजस्थान से दिल्ली लौटने की योजना है। प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन होना है। 20 दिसंबर तक मुख्यमंत्री दिल्ली में हाईकमान से चर्चा कर मंत्रिमंडल का खाका तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू का 20 दिसंबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के दिल्ली में ही रहते हुए मंत्रियों की सूची जारी होने की संभावना भी जताई जा रही है। आपने लिए मंत्री पद की पैरवी करवाने के लिए विधायक वरिष्ठ नेता से मिल रहे हैं, जिनके कहने से उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व निमोनिया दिवस: लिवासा अस्पताल ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की

रोहित जसवाल l होशियारपुर : विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर, लिवासा अस्पताल ने बुधवार को एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समुदाय को निमोनिया, इसके प्रारंभिक लक्षणों और समय पर निदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हमारा इस्तीफा मंजूर करो : 3 निर्दलिय विधायक हिमाचल विधानसभा में धरने पर बैठे

एएम नाथ। शिमला :  ज्वाइनिंग के लिए धरना देते तो बहुत देखे सुने लेकिन हिमाचल विधानसभा के 3 निर्दलीय विधायक इस्तीफा स्वीकार करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शायद ही ऐसा कभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 31 जुलाई- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला देश के आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है। यहां की भौगोलिक विषमताओं के चलते यदि जिले में सुरंगों के निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!