राहुल गांधी मात्र आलोचना नहीं परिवर्तन की कर रहे मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह कहते हुए कुछ कंपनियों के एकाधिकार पर राहुल गांधी की चिंताओं का किया समर्थन

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा बाजार पर कुछ कंपनियों के एकाधिकार को लेकर जताई गई चिंताओं का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह चिंता केवल आलोचना नहीं है, बल्कि एक बड़े और आवश्यक परिवर्तन की मांग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा सभी नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध करवाने, संसाधनों का समुचित वितरण सुनिश्चित करने और देश की आर्थिक संरचना में जनहित को सर्वोपरि रखने की रही है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को स्पष्ट और साहसिक रूप में देश के समक्ष रखा है जोकि हर नागरिक की चिंता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि बाजार में यदि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी तो कीमतें भी नियंत्रित रहेंगी और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सेवाएं और उत्पाद मिलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कुछ बड़े कॉरपोरेट समूहों के एकाधिकार को लेकर उठाए गए सवाल देश के हर नागरिक के कल्याण के लिए आवश्यक हैं। राहुल गांधी ने बड़ी कंपनियों की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा है कि इस प्रकार का एकाधिकार देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज हैं। उनकी चिंताएं हर नागरिक के हित में हैं। केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए देश की जनता के हित में नीति निर्माण करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के विचार और सुझाव देश के सभी नागरिकों को सजग करने वाले हैं। यदि केंद्र सरकार वास्तव में जनहित में कार्य करना चाहती है तो इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और आर्थिक असमानता को खत्म करने के लिए ठोस नीतियां अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मुद्दों पर देशभर में चर्चा होनी चाहिए ताकि आम नागरिक अपने अधिकारों और हितों के प्रति सजग रहें और सभी को समान रूप से आर्थिक सशक्तिकरण के लाभ प्राप्त हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने बेसहारा पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु भेंट किए रेडियम कॉलर

समस्या से राहत पाने के लिए दो वर्षों से सदन में सरकार से आग्रह करते आ रहे विधायक डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि...
article-image
पंजाब

आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित विशाल समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 21 अप्रैल:  डॉ बी.आर. आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 134वें जन्म दिवस को समर्पित एक विशाल समागम डॉ भीमराव आंबेडकर भवन गढ़शंकर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्षजयराम ठाकुर ….केंद्र की योजनाओं से जानबूझकर प्रदेश को दूर रख रही है सुक्खू सरकार

प्रदेश के लोगों को गुमराह करके सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रस्ताव भी नहीं भेज रही है सुख की सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
पंजाब

दिल्ली में कितने मुसलमान बने विधायक : पिछली बार से कम या ज्यादा

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुल 5 मुस्लिम विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें पांचों विधायक आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2020 के विधानसभा चुनावों में...
Translate »
error: Content is protected !!