रिटायर्ड जज ने की खुदकुशी – सुसाइड नोट बरामद – वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

by

कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जज का शव शाहबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ मिला है।

सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। नोट में जज ने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है।’ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

ट्रेन ड्राइवर ने दी जानकारी :  मृतक की पहचान 78 वर्षीय रविंद्र कुमार कश्यप के रूप में हुई है। वह पंचकूला में सेक्टर 27 के रहने वाले थे। इस मामले में रेलवे पुलिस के SI कमल कुमार का कहना है कि शुक्रवार यानी 10 जनवरी की रात को वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर ने उन्हें बताया था कि एक व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया है। ड्राइवर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस को मौके से बुजुर्ग का शव मिला।

SI कमल कुमार का कहना है कि पहचान करने के लिए शव की तलाशी ली गई। उन्हें जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट पर मृतक के घर का पता और फोन नंबर लिखा था। पुलिस ने मृतक के घर फोन करके सूचना दी। जिसके बाद रविंद्र कुमार का परिवार शाहबाद पहुंच गया।

दो दिन पहले हो गए थे लापता :  पुलिस पूछताछ में मृतक के बेटे निपुण कश्यप ने बताया वीरवार यानी 9 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे टहलने के लिए गए थे। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। जिसके बाद उन्होंने रविंद्र कुमार की लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। अगले दिन यानी शुक्रवार 10 जनवरी को उन्हे रविंद्र कुमार की आत्महत्या के बारे में पता लगा। परिजन का यह भी कहना है कि रविंद्र कुमार ने बुधवार को अपनी पत्नी का बर्थ डे भी सेलिब्रेट किया था। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी...
article-image
पंजाब

वैटनरी इंस्पेकटर जसवीर राणा का सेवानावृति पर शानदार सम्मान

 गढ़शंकर I  वैटनरी विभाग में 38 साल सेवाएं निभाने के उपरांत वैटनरी इंस्पेकटर राणा जसवीर सिंह की सेवानिवृत्त होने पर उनके सन्मान में शहर के होटल में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं और बच्चों का होगा टीकाकरण : 12 अगस्त तक चलेगा प्रथम टीकाकरण चरण

विशेष टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित,  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता             विद्युत परियोजनाओं वाले स्वास्थ्य खंडों में दोबारा की जाए सूचना एकत्रित चंबा, 8...
Translate »
error: Content is protected !!