रुपया 14 पैसे टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर 86.0 प्रति डॉलर पर पहुंचा

by
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 14 पैसे टूटकर पहली बार 86.0 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी से स्थानीय मुद्रा लगातार दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा के कारण भी भारतीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 85.85 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा हालांकि अंत में डॉलर के मुकाबले अबतक के निचले स्तर पर 86.00 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.86 पर बंद हुआ था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों, महिलाओं और किशोरियों के लिए चलाए जाएंगे विशेष कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

बिलासपुर स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 28 जनवरी: जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति भरत भूषण की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी के शिमला कार्यालय में हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति ने सभापति भरत भूषण बत्तरा की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर इलाके में अवैध मिट्टी माफिया हुआ बेलगाम, अवैध खनन जोरों पर : निमिशा मेहता

गढ़शंकर, 14 जून  – गढ़शंकर हलके में मिट्टी माफिया द्वारा अंधाधुंध खनन के मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि इस समय हलके में मिट्टी माफिया गिरोह द्वारा...
article-image
पंजाब

दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल : हत्या के बाद लाश को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा : बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से

जालंधर :  32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी शेर सिंह कॉलोनी में 5 जून को कार के मैट और बोरे में लिपटी सड़ी-गली लाश मिली थी। परिवार ने तनिष के साथी दीपक पर हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!