रेलवे फाटक खुलवाने के लिए 37 दिन से बसियाला व रसूलपुर के लोग बैठे है धरने पर

by

इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा फिर संगत जो फैसला करेगी वह किया जाएगा: सरपंच हरदेव सिंह
अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: गांव बसियाला व रसूलपुर के 37 दिन से रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग को लेकर धरना लगाकर प्रर्दशन कर रहे और चुनाव का भी दोनों गावों के मतदाताओं ने सौ प्रतिशत वायकाट किया। लेकिन अभी तक उनकी मांग का समाधान ना होने से ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रर्दशन कर रहे ग्रामीणों के पास दो बार एसडीएम गढ़शंकर पहुंच चुके है तो विभिन्न पार्टीयों के नेता भी पहुंच चुके है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ अश्वासनों ही मिल रहे है। लेकिन अपनी मांग पूरी होने तक ग्रामीणों ने धरना प्रर्दशन पर डटे है। लेकिन अव ग्रामीणों का सबर जवाब देने लगे है तो ग्रामीणों ने साफ कर दिया अव इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा उसके बाद हम अपना फैसला खुद करेगें।
बसियाला के सरपंच हरदेव सिंह व रसूलपुर की सरपंच परमजीत कौर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व रेलवे के अधिकारियों को हमने साफ कर दिया है कि इक्कीस मार्च तक हम इंतजार करेगें उसके बाद जो संगत कहेगी वह किया जाएगा। इसलिए जव तक अंडरब्रिज नहीं बनता या कुछ और नहीं होता तव तक अस्थाई तौर पर इक्कीस मार्च से पहले फाटक को खोल दिया जाए। इस दौरान सीपीआईएम के जिला सचिव कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी स्त्री सभा की सुभाष मट्टू, पंच मोहन सिंह, हरबंस सिंह, मनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।
रेलवे फाटक बंद होने के कारण हो रही परेशानी : रेलवे फाटक बंद होने के कारण ग्रामीणों को पांच से छे किलोमीटर घूम कर मुख्य मार्ग पर जाना पड़ता है। इसके ईलावा जिस सडक़ से जाते है वहां से ट्रक, गन्ने से भरी ट्रालियां आदि नहीं निकलती। लिहाजा दोनों गावों के लोग परेशानी का साहमना कर रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरटीए कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पठानकोट  :  पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य...
article-image
पंजाब

ACP, SHO सस्पेंड : जालंधर में वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में लापरवाही के आरोप

जालंधर :  मोता सिंह नगर इलाके में स्थित वरदान IVF सेंटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि मॉडल टाऊन के ACP परमिंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 युवायों की दुर्घटना में मौत : ऊना में बेकाबू कार खंभे से टकराई

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में दो सलोह हरोली, एक झलेड़ा ऊना,...
Translate »
error: Content is protected !!