रेहलु तथा डुगियारी में अंडर-19 लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं शुरू : विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

by

विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलें भी जरूरी: पठानिया
शाहपुर, 15 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत रावमापा रेहलु में रैत जोन तथा डुगियारी में कांगड़ा जोन की अंडर 19 छात्राओं की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रैत जोन के 23 स्कूलों की 226 छात्राएं तथा कांगड़ा जोन में 27 स्कूलों की 246 छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो -खो ,बैडमिंटन तथा वॉलीबाल में छात्राएं अपना अपना हुनर दिखाएंगी।
इस अवसर पर विधायक केवल पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलों का विशेष महत्व है। खेलों से जीवन में अनुशासन, धैर्य तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा खेल मैदान निर्मित करने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
उन्होंने इस अवसर पर रेहलू स्कूल के 11 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा स्कूल की चारदीवारी तथा चार कमरों का प्राकलन शीघ्र बनाने के लिए कहा ताकि चरणबद्व तरीके से स्कूल में कमरों का निर्माण करवाया जा सके । इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य रिशु समयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जबकि डुग्यारी में डीएसएसए के ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह तथा प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरजीत राणा ,कर्ण परमार, कुलभूषण , जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा,पिंटू परमार, प्रधान रेहलु सीमा देवी, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, उपप्रधान रछियालु मुखत्यार, सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, डीपी,पीईटी, स्थानीय स्कूल का समस्त स्टाफ,बच्चों के अभिवावक , स्थानीय अन्य गणमान्य लोग तथा स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, पति के साथ मायके जा रही थी : जांच में जुटी चंबा पुलिस

चंबा, 5 दिसम्बर: पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध : मुख्यमंत्री सुक्खू

सीएम ने 69वीं अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल स्कूल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित हिमाचल प्रदेश की टीम ने जीती प्रतियोगिता, राजस्थान रही रनर-अप एएम नाथ। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांचों विस क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

ऊना 14 फरवरी- लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने बताया कि संजय संख्यान सीपीओ,...
Translate »
error: Content is protected !!