रैडक्रास के विंग्स प्रोजैक्ट में लुधियाना बेवरेज प्राईवेट लिमिटेड ने दिया सराहनीय योगदान: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 22 दिसंबर:   डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए विंग्स प्रोजैक्ट में सराहनीय योगदान देने के लिए लुधियाना बेवरेज प्रार्ईवेट लिमिटेट कोका कोला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लुधियाना बेवरेज की ओर से इस प्रोजैक्ट के लिए 9 लाख रुपए का सहयोग दिया गया, जिसके कारण विंग्ज प्रोजैक्ट को काफी मजबूती मिली है।
सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि उक्त योगदान के चलते रैडक्रास सोसायटी इन स्पेशल बच्चों को ट्रेनिंग देकर कैंटीन शॉप खोलने में समर्थ हुई है। उन्होंने लुधियाना बेवरेज के एम.डी उपेंद्र गोयंका व उनकी पूरी टीम का भी आभार व्यक्त किया और अन्य फैक्ट्रीज व संस्थानों से अपील की कि वे भी जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए रैडक्रास सोसायटी को सहयोग करें। इस मौके पर मैनेजर लोकेश कुमार मेहता, डी.जी.एम अवतार सिंह, सहायक मैनेजर गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका : गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा लगाई हटा दी रोक

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बड़ा झटका दिया है। गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

श्री बाला जी मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहर के प्रसिद्ध श्री बाला जी संकट मोचन हनुमान मंदिर भीम नगर में बाला जी की भव्य और दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का पावन समारोह बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव...
article-image
पंजाब

जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग : वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जीरकपुर : शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान की गई हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. वायरल वीडियो में युवकों को खुलेआम हथियार...
Translate »
error: Content is protected !!