रैड क्रास सोसायटी की ओर से करवाए जाने वाले वोकेशनल कोर्सों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 15 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने बताया कि जरुरतमंद, दिव्यांगजन व्यक्तियों की सहायता के लिए जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां कई समाज कल्याण की स्कीमे चलाई जा रही है वहीं शिक्षार्थियों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग सैंटर भी चलाए जा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से ब्यूटी पार्लर, फैशन डिजाइनिंग, अंग्रेजी-पंजाबी टाइपिंग, पंजाबी शार्ट हैंड व कंप्यूटर जैसे वोकेशनल कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिसमें दाखिला लेकर विद्यार्थी अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है और चाहवान उम्मीदवार निजी तौर पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक रैड क्रास कार्यालय, सिविल लाइन होशियारपुर में आकर पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर 79737-99983, 94643-62567, 01882-221071 पर जानकारी ली जा सकती है।
कोमल मित्तल ने बताया कि इन वोकेशनल कोर्सों का मुख्य उद्देश्य क्वालिटी एजुकेशन को प्रमोट करना है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं पास रखी गई है और यह कोर्स लेटेस्ट सिलेबस के अनुसार 6 महीने या 1 वर्ष के हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की डिमांड को ध्यान में रखते हुए नई तकनीकों का प्रयोग कर थ्यूरैटिकल व प्रैक्टिकल ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार व स्वरोजगार के मौके भी मुहैया करवाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DIG Border Range held a

Batala/Daljeet Ajnoha/July 6 Sh. Rakesh Kaushal, IPS, DIG/Border Range/Amritsar held a Public Meeting at Police Lines Batala on today Ms Ashwini Gotyal, IPS, SSP/Batala alongwith Gazetted Officers and SHOs were present in the meeting....
article-image
पंजाब

ब्लैक फंगस उपचाराधीन, अगर समय पर करवाया जाए इलाज: डा. रंजीत सिंह

सिविल सर्जन ने कहा कि लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से तुरंत करें संपर्क सैल्फ मैडिकेशन से बचे मरीज, बिना डाक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का न करें इस्तेमाल होशियारपुर : सिविल सर्जन डा....
पंजाब

होशियारपुर : जिला चुनाव अधिकारी की ओर से पोलिंग स्टाफ के लिए 21 को छुट्टी घोषित

होशियारपुर, 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात की ओर से पोलिंग स्टाफ को 21 फरवरी को छुट्टी घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि विधान सभा चुनाव-2022 के मतदान के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!