रोजाना होशियारपुर से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी आगरा कैंट : होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by

होशियारपुर, 27 अगस्त: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 26 अगस्त को रात 10: 25 बजे रेलगाड़ी नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को होशियारपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, कमल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डी.आर.एम फिरोजपुर मंडल संजय साहू, ए.डी.आर.एम यशवीर सिंह गुलेरिया, सीनियर डी.सी.एम शुभम कुमार व डिविजन इंजीनियर सलवान भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जिला वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस को यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से यह गाड़ी होशियारपुर से यात्रा शुरु कर आगरा कैंट पर समाप्त करेगी। उन्होंने बताया कि यह रेलगाड़ी होशियारपुर से रात्री 22:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह गाड़ी नंबर 14011 सांय 19:10 बजे आगरा कैंट से यात्रा प्रारंभ करेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि यह रेलगाड़ी मार्ग में खुर्दपुर, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, कोशी कलां, मथुरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के मथुरा में ठहराव के चलते वृंदावन जाने वाले होशियारपुर जिले के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इस मांग को लेकर होशियारपुर के सभी नेताओं ने पिछले कई वर्षों से काफी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे स्टेशन में आयोजित धार्मिक समागम में भी शिरकत की। इस मौके पर संत-महापुरुषों के अलावा निपुण शर्मा, मीनू सेठी, शिव सूद, डा. रमन घई, सुरेश भाटिया, विजय पठानिया, विजय अग्रवाल, उमेश जैन, आनंद अग्रवाल, भारत भूषण वर्मा, जितेंद्र सिंह सैनी, विनोद परमार, मोहन लाल पहलवान, अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, सुखबीर सिंह, महिंदरपाल सैनी, कमल वर्मा, राकेश सूद, सुषमा सेतिया, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, दिलबाग राय, पंडित ओंकार नाथ, रिक्की कटारिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाई बहन के प्यार व पवित्र रिश्ते के प्रति समर्पण का प्रतीक है भाई दूज : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 3 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाई दूज भाई बहन के प्यार व इस पवित्र रिश्ते के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उक्त विचार...
Uncategorized

Khám Phá xe má

xe máy gogo xe máy gogo sẽ nổi lên như một số trong cụm căn nguyên cá cược trực đường vậy đầu tại đất loại dung dịch hình chữ S, sở hữu đến đến...
article-image
पंजाब

छात्राओं का सामान्य ज्ञान मजबूत होना समय की मांग :पूर्व सांसद खन्ना

पूर्व सांसद ने बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों में भेंट कीं जनरल नॉलेज की पुस्तकें होशियारपुर, 15 जुलाई  : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज एमएससी केमिस्ट्री और बीए चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर ; बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे एमएससी केमिस्ट्री के चौथे सेमेस्टर और बीए चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कालेज की प्रिंसीपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!