रोपड़ को 16.38 करोड़ की लागत से मिलेगा नया पुल, सरहिंद नहर पर निर्माण शुरू

by

111.24 मीटर लंबे हाई लेवल स्टील ब्रिज से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को मिलेगी राहत

रोपड़  : पंजाब सरकार ने रोपड़ शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद नहर पर पुराने पुल की जगह नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवा दी है। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

करीब 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 111.24 मीटर लंबा हाई लेवल स्टील ब्रिज शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

1884-85 में बना था मौजूदा पुल

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुचारू बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरहिंद नहर पर मौजूदा पुल वर्ष 1884-85 में बनाया गया था और यह रोपड़ बाजार सहित शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि पुराने पुल की जगह नए पुल के निर्माण से यहां से रोजाना गुजरने वाले लोगों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि नए पुल के निर्माण से रोपड़ बाजार में आने वाले लोगों और व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से शहर की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और रोपड़ का बुनियादी ढांचा भी और मजबूत होगा।

लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी

इस मौके पर रोपड़ के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर सरकार ने रोपड़ को बड़ी सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया पुल रोपड़ के भविष्य के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। विधायक ने बताया कि रोपड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 9 पुलों का निर्माण करवाया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पुल के निर्माण से शहरवासियों को लंबे समय तक बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और रोपड़ के विकास को नई गति मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दसूहा और आसपास के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: सोनालिका ट्रैक्टर डीलरशिप का शुभारंभ

दसूहा , अप्रैल 2025 – दसुआ और आस-पास के क्षेत्रों के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में, भारत की प्रमुख और विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने दसुआ...
article-image
पंजाब

4,000 करोड़ की कर्ज सीमा की बहाल : पंजाब सरकार को बड़ी राहत

चंडीगढ़:पंजाब सरकार को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पंजाब की कर्ज सीमा में की गई 4,000 करोड़ रुपये की कटौती को वापस लेते हुए इसे पुनः...
article-image
पंजाब

Special Lecture on Guru Tegh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.16 : A special lecture on “Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom and Its Contemporary Relevance” was organized by the Postgraduate Department of Punjabi at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, under the Sikh...
article-image
पंजाब

हमारा संकल्प विकसित भारत वैन द्वारा डघाम में लोगों को सुविधाओं की दी जानकारी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गरंटी सुविधाओं की सौ फीसदी सीधी लोगों तक पहुंच तहत शुरू की हमारा संकल्प विकसित भारत मुहिम तहत आज वैन गढ़शंकर के गांव डघाम में...
Translate »
error: Content is protected !!