लंगेरी में आयोजित फाइनल मैचों का समापन हर्षोलाश से हुआ

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शहीद कामरेड दर्शन सिंह कैनेडियन स्पोर्ट्स क्लब लंगेरी द्वारा संत बाबा जवाला सिंह, भाई सोभा सिंह और संत सुख दास की याद में अध्यक्ष प्रवासी भारतीय कुलवंत सिंह के नेतृत्व में करवाए जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैचों के अवसर पर संत बाबा भगवान सिंह हरखोवाल जालंधर, संत गुरचरण सिंह पंडवा, संत बलराज सिंह जियान,जत्थेदार बाबा नागर सिंह टूटोमजारा वालों की ओर से खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ओ.एस.डी. चरंनजीत सिंह चन्नी शामिल हुए। समागम की अध्यक्षता मैडम चरंनजीत कौर हवेली सदस्य जिला परिषद, प्रिंस चौधरी, हेड.मा. अरविंदर सिंह हवेली, जसवीर सिंह उप अध्यक्ष, गुरदीप सिंह, दलजीत सिंह बैन्स कनाडा, दलजीत सिंह बैन्स यू.के., गुरदीप सिंह संघा प्रोफेसर अजीत सिंह, परमजीत सिंह बैन्स जी ने की।खेले गए फाइनल मैचों में अंडर-17 साल वर्ग में लंगेरी ने मुगोवाल की टीम को 1-0 से हराया।

ओपन गांव वर्ग में नंगल खिलाड़ियों और लंगेरी की टीमों के बीच खेला गया मैच पूरे समय के दौरान 1-1 गोल से बराबर रहा।
प्रबंधकों द्वारा दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया और विजेता ट्रॉफी मेहमान टीम नंगल खिलाड़ियों को देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अन्य विभिन्न ग्रामीण खेल भी करवाए गए। इस मौके पर अच्छरजीत जोशी, पंच नीरज कुमार, पंच सूरजीत सिंह, पंच मनजीत सिंह, राज कुमार राजू चंडीगढ़, भाई सूरजित सिंह, सरपंच प्रत्यपाल कौर, गुरजीत कौर पूर्व सरपंच, भाई कुलदीप सिंह, अमरीक सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी, कुलविंदर सिंह काना, तरसेम भा महिलपुर, रमेश सिंह पूर्व पंच, मनजिंदर सिंह, साहिल हीर, नंबरदार तरसेम सिंह, इंदरप्रीत सिंह मनी, पंच हरजिंदर कौर, पंच हरदीप पाल, गुरनेक सिंह टूटोमजारा, हरनेक सिंह कनाडा, भुपिंदर सिंह रिंकू, वरिंदर सिंह सोनू, अमरजीत सिंह कनाडा, डॉ.कमलदीप सिंह राणा, कैप्टन हरबंस सिंह, जसपाल सिंह पाला, हरप्रीत सिंह शाह, अजे कुमार, गुरदीप सिंह, बलप्रीत सिंह, इंस. अमृतपाल सिंह, सतनाम सिंह रीना, गुरजिंदर बिल्ला, मदन लाल मद्दी, मनप्रीत हीर भारी संख्या में खेल प्रेमी हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमल कटारिया ने सांसद तिवारी को मागों का सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर: विधानसभा हलका गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के अध्यक्ष सरपंच कमल कटारिया ने सांसद मनीष तिवारी ने अपने गांव कोकोवाल गुज्जरां व अन्य गावों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी और युवाओं के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमलावरों ने करीब 12 फायर किए – गांव बुग़रा में नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने : जो पर्ची फेंकी गई , उस पर कौशल चौधरी ग्रुप का नाम लिखा

माहिलपुर  , 4 मार्च  : थाना माहिलपुर के गांव बुग़रा में गाडी में सवार होकर आए युवकों ने गांव के नंबरदार व पूर्व फौजी कश्मीर सिंह के घर के सामने गोलियां चलाई और घर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेटर युवराज के पिता व फिल्म अभिनेता योगराज के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज : वेब सीरीज में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग पर घिरे

चंडीगढ़, 14 मई :  अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक एपिसोड में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर क्रिकेटर युवराज सिंह के...
article-image
पंजाब

माता वैष्णो देवी मंदिर में महामाई का 36वां जागरण 23 मई को 

गढ़शंकर, 10 मई : मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर द्वारा 23 मई दिन शनिवार को महामाई का 36वां जागरण आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!