*लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया*

by
*लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत*
*कहा…..युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन*
एएम नाथ। धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित आधुनिक शहर बसाने जा रही है, जो चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह शहर हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक व औद्योगिक प्रगति में मील का पत्थर साबित हो सकता है। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने पर दी। उन्होंने बताया इस योजना को लेकर उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और माननीय मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात की। इस टाउनशिप के लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया जो आज यहां इस टाउनशिप प्लानिंग के कार्य को शुरू करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया इस योजना को सेक्टर वाइज बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को सौंपी है। इस नए शहर का निर्माण लंज और तियारा क्षेत्र में किया जाएगा। यह क्षेत्र गगल एयरपोर्ट और फोरलेन हाईवे के निकट होने के कारण आवागमन की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह परियोजना कांगड़ा को विकास का नया आयाम देगी। यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को बदलने वाली नई दिशा का प्रतीक बनेगा। इससे युवाओं को रोजगार, स्थानीय लोगों को व्यावसायिक अवसर और क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से भी नई पहचान मिलेगी। श्री पठानिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाले वर्षों में हिमाचल को संतुलित, हरित और योजनाबद्ध शहरी विकास माॅडल की दिशा में अग्रसर करना है। यह परियोजना प्रदेश की भावी पीढ़ियों के लिए विकास और रोजगार का बड़ा द्वार खोलने वाली साबित होगी।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर यहां तक पहुँचे हैं। उन्होंने कहा छात्र राजनीति का गहरा असर उनके जीवन पर पड़ा जिसके चलते उनके अंदर समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा जगी जिसके चलते वह आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्रों को कहा कि वह किसी भी एक कार्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं और उसकी तरफ पूरी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे। उन्होंने कहा स्कूलों का इंग्लिश मीडियम होना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा उनकी दूरगामी सोच के कारण आज लंज क्षेत्र में बच्चों के पढ़ने के लिए भव्य शिक्षा का यह मंदिर स्थापित हुआ था। उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा।
उन्होंने कॉलेज की अतिरिक्त दीवार, बैडमिंटन कोर्ट में मैट और टेबल टेनिस की सुविधा कॉलेज में देने की घोषणा की।
यह रहे उपस्थित
मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य संजय शर्मा, चंद्रशेखर डोगरा, हरनाम सिंह, सुमन मेहरा, धर्मचंद, रेखा देवी, आशा देवी, बलजीत कौर, जोगिंदर सिंह, नसीब सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, संजय डोगरा, प्रमोद पठानिया, शिखा ठाकुर और रवि, आदित मेहरा, सूरज, अनमोल, एनएसयूआई के अन्य सदस्यों और छात्र मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें : परिवहन सेवाओं का हो रहा आधुनिकीकरण, प्रदेश सरकार जनता को दे रही विश्वसनीय परिवहन सुविधाः मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्तायुक्त, समयबद्ध और आधुनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिक्योरिटी गार्ड्स के  पदों के लिए  कैंपस इंटरव्यू का 7 मार्च को होगा आयोजन

एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर  के तहत सिक्योरिटी गार्ड्स के 120 पदों  को भरने के लिए  कैंपस...
Translate »
error: Content is protected !!