लंबित परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर सुक्खू सरकार ख़ामोश क्यों : वेटनरी फार्मासिस्ट्स की नियुक्ति की नॉटिफ़िकेशन सरकार ने क्यों की रद्द – जयराम ठाकुर

by
नई भर्तियां निकालने में अपने चहेतों को एडजस्ट करने जितनी तत्परता दिखाए सरकार
एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार हर दिन बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जब युवाओं को नौकरी देने की बात आती है तो ख़ामोश हो जाती है। डेढ़ साल से ज़्यादा समय होने के बाद भी सरकार ने पहले से लंबित पड़े परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए। युवाओं को नौकरी देने के मामले में सरकार ख़ामोश हो जाती हैं। जबकि चहेतों को एडजस्ट करने में पूरी तत्परता से काम करती है। सरकार युवाओं को नौकरी देने में भी वही तत्परता दिखाए जो अपने चहेतों को एडजस्ट करने में दिखाती है। सरकार की इसी सुस्ती और नौकरी न देने की नीयत से त्रस्त युवा आज सड़कों पर हैं। सरकार डेढ़ साल एल्स एक हफ़्ते, दो हफ़्ते, चार हफ़्ते का समय मांग कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अब सरकार के पास और समय मांगने और पूरे मामले को लटकाने का कोई कारण नहीं रह गया है। इसलिए सरकार बिना देरी किए लंबित प्रतियोगी परीक्षाओं के अंतिम रिजल्ट जारी करे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब चहेतों को एडजस्ट करना होता है तो एक दिन में दो-दो बार भी कैबिनेट की बैठक हो जाती है। जबकि रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश के युवा महीनों से सड़कों पर हैं। सरकार को प्रदेश के युवाओं को स्पष्ट रूप से बताए कि नई भर्तियां कब निकलेगी और लंबित पड़ी भर्तियों के परिणाम कब तक जारी होंगे। हमेशा झूठी बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। सरकार अपना एक तिहाई कार्यकाल झूठ बोलकर निकाल चुकी है। युवाओं का सब्र सब्र टूट रहा है। इसलिए अब बहानेबाजी के बजाय सरकार ठोस रास्ता निकाले और नियुक्तियां करे।
नेता प्रतिपक्ष ने वेटनरी फार्मासिस्ट्स के नियुक्ति रद्द करने के लिए जारी अधिसूचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि साल भर के इंतज़ार के बाद जारी नियुक्ति पत्र क्यों वापस लिया गया। इतना समय लेने के बाद भी क्या त्रुटि रह गई थी कि 24 घंटे के भीतर नियुक्ति का आदेश रद्द करने के लिए अधिसूचना जारी करनी पड़ी। सरकार को इसका कारण प्रदेश के लोगों को बताना चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता : सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को विकसित करना – उप मुख्यमंत्री

प्रदेश की 870 सहकारी सभाओं का किया जाएगा डिजिटीलकरण – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 17 नवम्बर – सहकारी सभाएं क्षेत्र को समृद्धि करने में अहम रोल अदा करती हैं। सहकारी सभाओं का मुख्य उद्देश्य सहकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा कार्य – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : नशा मुक्त अभियान-2.0 के तहत ज़िला स्तरीय कार्य योजना तैयार करने तथा सुझाव लेने के दृष्टिगत ज़िला स्तरीय समिति की बैठक आज यहां आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन...
हिमाचल प्रदेश

शहरों क्षेत्रों में सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को कमेटी गठित

ऊना 6 फरवरी: जिला प्रशासन द्वारा शहरी इलाकों में सड़क के किनारे व फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में इसका दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधान कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है सतर्क रहें

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया कोविड-19 से बचाव का संदेश ऊना: सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ऊना द्वारा आज जिला के अंब उपमंडल के अंब और मुबारिकपुर बाजार में लोगों को लघु...
Translate »
error: Content is protected !!