लंबीकूद में सोनू व निशा, चक्का : बरोटीवाला काॅलेज में किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

by

बी बी एन, 19 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने गया। प्रतियोगिता में सभी कर्मचारी एवं गैर कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। छात्र एवं छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विकास की टीम ने क्रिकेट के खिताब पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच तृतीय वर्ष के छात्र विशाल और बेस्ट गेंदबाज तृतीय वर्ष के छात्र विकास एवं बेस्ट बल्लेबाज प्रथम वर्ष के छात्र रवि को चुना गया।

लंबी कूद में सोनू प्रथम, रवि द्वितीय व विकास तृतीय रहे। छात्राओं में प्रथम निशा, ज्योति ने दूसरा और खुशबू तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में हर्ष पहले, विक्की दूसरे और विकास तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में शीतल प्रथम, अंकिता द्वितीय और उपासना तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रवि प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, विकास तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सोनू ने पहला, रवि ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के वर्ग में अंकिता ने पहला, संजना ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में शीतल ने प्रथम, उपासना ने द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों में अंकित ने पहला, विकास ने दूसरा व प्रमोद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मुख्यातिथि कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा पाठक ने युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*ऊना को स्वस्थ समाज का मॉडल बनाना लक्ष्य : DC जतिन लाल*

*संतुलित व पौष्टिक आहार पर दिया बल, पोषण माह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन* रोहित जस्वाल।  ऊना, 14 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव संतुलित व पौष्टिक आहार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लगा रक्त दान शिविर

विशेष बच्चों को वितरित की सामग्री रोहित जसवाल।  ऊना, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने वीरवार 8 मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटासनी में शूटिंग रेंज डेढ़ से दो सालों मे बनकर होगा तैयार : विक्रमादित्य सिंह ने कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला 15 जून – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।...
Translate »
error: Content is protected !!