लड़की से अमृतसर के निजी होटल में रेप : पीड़िता ने महिला रिश्तेदार पर लगाए आरोप, होटल ले जाकर जबरन बनवाए संबंध

by

अमृतसर :  जालंधर की एक लड़की से अमृतसर के एक निजी होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की को डराया धमकाया गया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इसे लेकर आज शिव सेना नेताओं और पीड़ित लड़की द्वारा कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचकर लिखित शिकायत दी गई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि राम नगर के रहने वाले आरोपी ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद पुलिस पहले लड़की की मेडिकल करवाएगी और फिर आगे की कार्रवाई करेगी।

पीड़िता ने सुनवाई आप बीती :  पीड़ित युवती ने कहा- पुनीत बिल्ला नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी एक महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर रेप किया गया। जिस महिला पर रेप करवाने के आरोप हैं, वह पीड़ित लड़की की रिश्तेदार थी। उक्त महिला ने पीड़िता के परिवार को फोन कर कहा कि वह अपने परिवार के साथ अमृतसर जा रहे हैं। आरोपी महिला के साथ पीड़िता की रिश्तेदारी थी तो परिवार ने पीड़िता को आरोपी महिला के साथ अमृतसर भेज दिया।

आरोपी महिला के साथ उसका साथी पुनीत बिल्ला भी था। मगर परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं था। ऐसे में अमृतसर पहुंचकर पहले श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेका। जिसके बाद आरोपी महिला कहने लगी कि उसका सिर दुख रहा है, वह यहां पर होटल लेकर रहेंगे।

तीनों के लिए एक होटल बुक किया गया। जिसके बाद आरोपी महिला बाजार जाने के बहाने बाहर चली गई। फिर आरोपी पुनीत ने पीड़िता के साथ रेप किया। रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो भी बनाई गई। पीड़िता ने दो दिन बाद जब परिवार को मामले की जानकारी दी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*DC Aashika Jain Reviews Progress

*Calls for Speedy Compensation to Flood-Affected Families, Ensures Transparent Public Services Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.17 : Deputy Commissioner Aashika Jain held a monthly meeting with revenue officers to review the progress of various departmental works...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला नेपाल भारत मैत्री काव्य रत्न सम्मान

होशियारपुर  :  सरकारी कॉलेज होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर...
article-image
पंजाब

चक गुरु में तीसरा राज्य स्तरीय टूर्नामेंट : पांचवें दिन प्रिंस हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर और जीआई एच जीआई कॉलेज सुधार ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

एकेडमी वर्ग में दशमेश मार्शल एकेडमी श्री आनंदपुर साहिब ने फाइनल जीता गढ़शंकर, 8 नवम्बर : अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा गढ़शंकर के गांव चक गुरु-सुमंदडा में चेयरमैन मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब उपचुनाव से पहले वडिंग ने भी कर दिया बड़ा दावा

चंडीगढ़।  कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लोगों के सामने अपने ‘झूठ और झूठे वादों’ के चलते बेनकाब हो गई है और...
Translate »
error: Content is protected !!