ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि  : समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का प्रेरणादायी जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को ऐसा मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिसने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर दिए।May be an image of one or more people, dais and text
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी देशवासियों को एकजुटता, समरसता और प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके बताए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में भाईचारा, समान अवसर और न्याय की भावना को और मजबूत करना चाहिए।
इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की तथा जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत एवं सहयोग पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।May be an image of one or more people इस मौके पर युथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम जोशी, गुरू रविदास कमेटी ललड़ी के प्रधान गुरदयाल बग्गा, कमेटी के सचिव प्रेम सरोआ, धर्मपाल, सदस्य शम्भूनाथ, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष परवीन सहोता, पूर्व प्रधान सुखविंद्र कौर, महेश भारद्वाज, राकेश जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार : लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली :   तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने लोकसभा सदस्यता रद्द करने के फैसले को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में एथिक्स कमिटी की सिफारिश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
Translate »
error: Content is protected !!